Anupama: ‘टीवी तोड़ दूंगी…’ अनुपमा में राघव की एंट्री पर फैन का शॉकिंग रिएक्शन, मनीष गोयल ने किया खुलासा

Anupama: शो अनुपमा में राघव की एंट्री ने फैंस को आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुक कर दिया है. राघव का किरदार सीरियल में मनीष गोयल निभा रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर है. शो में राघव की एंट्री ने कहानी में नयापन लाया है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं. राघव एक कैदी है और उससे जुड़ा एक ऐसा अतीत है, जो अनुपमा को उसकी ओर खींच रहा है. अनु उसकी कहानी जानकर उसकी मदद करने का फैसला करती है. वह उसे उसकी मां से भी मिलवाती है. दूसरी तरफ सीरियल में मोहित की भी एंट्री हो चुकी है, जो ख्याति का बेटा है. इस बीच राघव का रोल निभा रहे मनीष गोयल ने दर्शकों से मिल रेह फीडबैक को लेकर बात की.

मनीष गोयल ने बताया- एक औरत ने कहा…

मनीष गोयल ने जूम/ टेली टॉक इंडिया से बातचीत में अनुपमा में अपने किरदार को मिल रहे फीडबैक को लेकर बताया कि ऑडियंस का फीडबैक अच्छा है. नफरत भी है. लोग सोच रहे हैं कि वह अनुज है. एक औरत बार-बार मुझे कॉल और मैसेज इंस्टाग्राम पर कर रही है और कह रही है कि आप शो को छोड़ दो नहीं तो मैं टीवी तोड़ दूंगी. एक्टर ने बताया कि जब उन्हें शो के लिए कॉल आया तो उन्हें लगा कि उनका रोल एक बिजनेस टाइकून का होगा, जो शो में रुपाली गांगुली के किरदार से प्यार कर बैठेगा. राजन सर ने फिर बताया कि उनका किरदार 20 साल से जेल में बंद है, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या यह एक महिला केंद्रित डेली सोप के लिए बहुत ज्यादा एक्स्ट्रीम नहीं होगा, जो पिछले चार सालों से नंबर 1 बना हुआ है?” इसपर उन्होंने कहा कि ‘मनीष मुझे 100% भरोसा है कि ये काम करेगा.’

राही का मंगलसूत्र टूट जाएगा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही का मंगलसूत्र अचानक टूट जाता है और वह डर जाती है. राही को अनु समझाती है, लेकिन उसे अंदर से बहुत डर लगता है. वह प्रेम को फोन करती है, लेकिन मोहित कॉल लेता है. राही के मन में अजीब-अजीब से ख्याल आने लगते हैं कि उसने फोन क्यों नहीं उठाया. दूसरी तरफ मोहित के कोठारी निवास में होने से ख्याति के होश उड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें-  TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >