Anupama: अनुपमा में गौरव खन्ना को 'रिप्लेस' करने पर मनीष गोयल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुज से मिलते ही…

Anupama: मनीष गोयल ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्या सच में उन्होंने सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना को रिप्लेस किया है या नहीं. शो में उनकी एंट्री गौरव के जाने के कुछ महीने बाद ही मेकर्स ने करवाई थी. उनके किरदार का नाम शो में राघव था.

Anupama: लोकप्रिय शो अनुपमा में मनीष गोयल की एंट्री ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनकी एंट्री से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि वह शो में अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना की जगह ले रहे हैं. शो में उनके किरदार का नाम राघव है, जिसका अतीत काफी दर्दनाक है. अनुपमा उसकी मदद करती है और उसे अनु की रसोई में जगह देती है. अब इस इंटरव्यू में मनीष ने उनका मकसद किसी की जगह लेना नहीं है और न ही ऐसा कोई बदलाव शो में किया गया है.

क्या मनीष गोयल ने अनुपमा में गौरव खन्ना को रिप्लेस किया?

मनीष गोयल से सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा का क्या उन्होंने अनुपमा में गौरव खन्ना को रिप्लेस किया है. इसपर मनीष ने कहा, नहीं. मैंने राजन शाही से पूछा-सर क्या रिप्लेस कर रहा हूं. इसपर उन्होंने कहा, नहीं, आप राघव है और उसका नाम अनुज कपाड़िया है. तो यह एक ऐसा लुक है और लोग कंफ्यूज हो गए क्योंकि गौरव का पहले एक लुक था जिसमें उसके लंबे बाल, दाढ़ी और ऐसी ही दूसरी चीजें थीं. मेरा लुक वैसे ही स्टार्स हुआ और लोग उससे जुड़ गए, ये सोच कर कि यह वही किरदार है. हालांकि स्पेस अलग है. लेकिन मैं गौरव नहीं हूं.

गौरव खन्ना से मिलेंगे तो क्या कहेंगे मनीष?

मनीष गोयल से पूछा गया कि जब वह गौरव खन्ना से मिलेंगे, तो उनका क्या रिएक्शन होगा. इसपर एक्टर ने कहा, अगर हम मिले तो मैं क्या कहूंगा गौरव से? हो सकता है मैं उन्हें गले लगा लूंगा. मैं क्या कहूंगा, मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि वह इस शो से काफी प्यार करते हैं और और इसने उस पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ा है. वह प्रभाव मुझे केवल हेट ही दे रहा था.” सीरियल में अब गौरव नजर नहीं आते. दर्शकों को अनुपमा और अनुज की जोड़ी काफी पसंद थी.

यहां पढ़ें- Raid 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, मिले इतने स्टार्स, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >