Anupama: काव्या के शो छोड़ने की खबरों के बीच इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, इसके वजह से ही अनु-अनुज हुए थे अलग

सीरियल अनुपमा में जल्द ही काव्या की एंट्री होने वाली है. कई दिनों से उनके शो छोड़ने की बात चल रही थी, अब कंफर्म है वो वापस शो में आ रही है. वहीं, एक और किरदार ने शो को अलविदा कह दिया है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में लीप के बाद ऐसे कई किरदार है, जो अब नहीं दिखते. फैंस इस सोच में हैं कि उनकी वापसी होगी या नहीं. हाल ही में अनुज के भैया-भाभी का रोल निभा रहे अंकुश और बरखा की शो में वापसी हुई है. इसके अलावा मीनू की भी एंट्री हो गई. जल्द ही काव्या की भी एंट्री होगी. वहीं, अनुज की मां मालती देवी को शो में देखने के लिए फैंस बेताब है. हालांकि अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर है. अपरा मेहता शो में वापसी नहीं कर रही है. उन्होंने अनुपमा को अलिवदा कह दिया है.

अपरा मेहता ने अनुपमा को कहा अलिवदा

राजन शाही के सीरियल अनुपमा में अपरा मेहता, मालती देवी का रोल निभाती थी. वह अनु की गुरु मां भी थी, जो उसे डांस सिखाती थी. मालती देवी की वजह से ही अनु और आध्या के बीच खटास आई थी. ऐसी चर्चा थी कि अपरा शो में वापस आ सकती है, लेकिन अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आ गया है. टेलीचक्कर से बातचीत में एक्ट्रेस ने सीरियल छोड़ने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, मेरा कैरेक्टर सही समय पर खत्म हो गया, क्योंकि मेकर्स ने एक नया ट्रैक लाया. अनुपमा की शूटिंग में मुझे बहुत मजा आया क्योंकि मैंने मालती देवी का का एक नया शेड खोजा.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

अपरा मेहता इस शो में आएंगी नजर

वहीं, अपरा मेहता अब एक नये सीरियल में नजर आएंगी. एक्ट्रेस यूनाइटेड स्टेट ऑफ गुजरात शो में दिखेंगी और ये एक गुजराती शो है. शो को साइन करने के पीछे एक्ट्रेस ने वजह बताई कि, मुझे कई सारे हिंदी शोज के ऑफर समय-समय पर मिलते रहते हैं. मैं अपने मदर टंग के लिए कुछ करना चाहती थी और मुझे गुजराती थिएटर में बहुत दिलचस्पी है. जब मुझे इस शो के बारे में पता चला तो मै इसका हिस्सा बन गई. एक्ट्रेस ने शो के प्रोमोज और पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >