Anupama Maha Twists: अनुज नहीं इस शख्स की वजह से गई थी समर की जान, सपने में आकर मां को बोला- मेरा कातिल जिंदा है

Anupama Maha Twists: स्टारप्लस के पॉपुलर शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि समर अनु के सपने में आएगा और उसे अपनी मौत का कारण बताएगा. वह कहेगी कि उसका खूनी आज भी जिंदा है और इसी वजह से वह कष्ट में है. अनु को फिर पता चलेगा कि अनुज की वजह से समर की जान नहीं गई है. इसके पीछे कोई और शख्स है.

Anupama Maha Twists: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में माहौल तब डरावना हो जाता है, जब समर की आवाज हवा में गूंजती हुई सुनाई देती है. अनु घबराकर इधर-उधर देखती है, उसे कुछ अजीब सा महसूस होता है. प्रीत डर जाती है और कहती है कि यह जगह काफी नेगिटिव है. वहीं पाखी को पैनिक अटैक आता है.

अनुपमा को आती है समर की याद

अनुपमा और देविका एक दूसरे से रात में बात करती है. अनु कहती है कि उसे समर की बहुत याद आती है और उसे लगता है जैसे वह किसी तरह उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है. देविका सोचती है कि क्या समर की मौजूदगी का सरिता के गांव से कोई लेना-देना है. अनुपमा इसे समझ नहीं पाती, लेकिन उसे कुछ खास होने का एहसास होता है. देविका कहती है कि हो सकता है कि उसका बेटा सालों बाद उसे कुछ मैसेज भेजना चाहता हो. अनुपमा चिंतित हो जाती है, सोचती है कि आखिर उसका बेटा उसे क्या मैसेज देना चाह रहा है.

इस वजह से अनुपमा के पास पहुंची है समर की आत्मा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर अनु के सपने में आएगा और उसे कहेगा कि वह मर चुका है, लेकिन उसके आने के एक मात्र कारण है कि उसके कातिल को आज तक पकड़ा नहीं गया और वह आज भी जिंदा है, इसलिए उसकी आत्मा भटक रही है. यह सुनकर अनु शॉक्ड हो जाएगी और उसे समझ नहीं आएगा कि ऐसा कैसे हो सकता है. बाद में वह अपने बेटे के कातिल के खिलाफ सुराह इक्ट्ठा करेगी. इसी बीच उसे पता चलेगा कि अनुज की गलती की वजह से नहीं बल्कि तांत्रिक की वजह से समर की मौत हुई थी. वह उसका पर्दाफाश करने के लिए एक मिशन पर निकलेगी. क्या वह इसमें सफलता हासिल करेगी या नहीं, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >