Anupama Maha Twist: प्रेरणा का सच जानकर राही को लगेगा जोरदार झटका, अपनी ही दोस्त के हाथों अनु खाएगी धोखा

Anupama Maha Twist: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु किसी भी हाल में मुंबई जाने की बात कहती है. मुंबई पहुंचते ही अनु अपनी सहेली रजनी के घर जाती है, लेकिन गार्ड उसे घर के अंदर जाने नहीं देता. दूसरी तरफ प्रेरणा भी मुंबई आ जाती है.

Anupama Maha Twist: प्रेरणा का सच जानकर राही को लगेगा जोरदार झटका, अपनी ही दोस्त के हाथों अनु खाएगी धोखा

Anupama Maha Twist: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंश, अनु को मुंबई जाने से रोकता है. वह कहता है कि उसे और प्रार्थना को उसकी जरूरत है. अनु उसे यकीन दिलाती है कि वह मुंबई से जल्दी ही वापस आ जाएगी. पाखी कहती है कि अगर वह जेल चली गई या वापस नहीं आई तो प्रार्थना का ख्याल कौन रखेगा. इसपर अनु गुस्सा हो जाती है और कहती है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है तो ऐसे में वह जेल नहीं जाएगी. अंश फिर से अनु को उसके पास ही रहने के लिए कहता है.

मुंबई जाएगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु पूरे परिवार को बताती है कि जब उसके साथ कोई नहीं था तब चॉल के लोग ही उसके साथ खड़े थे. अनु कहती है कि चॉल वालों को उसकी जरूरत है. वह कहती है कि उसे मुंबई जाने से कोई रोक नहीं सकता. परी और इशानी, अनु के साथ मुंबई जाने की बात कहती है. तीनों मुंबई के लिए निकलती है और प्रेम और राही उनके लिए कैब लेकर आते हैं. राही, अनु से कहती है कि उसे रजनी पर भरोसा नहीं करना चाहिए था. राही उसे बताती है कि रजनी को जो चाहिए था उसे अब वह मिल गया. अनु कहती है कि रजनी ने कुछ नहीं किया है.

पराग और रजनी को साथ देखकर हैरान होगी अनु

बिल्डर रजनी से नारियल तोड़ने और काम शुरू करने की इजाजत देने को कहता है. रजनी बिल्डर से कहती है कि कुछ भी हो जाए उसका काम रुकना नहीं चाहिए. मुंबई पहुंचकर अनु, रजनी के घर जाती है, लेकिन वह उसे वहां पर नहीं मिलती. दूसरी तरफ प्रेरणा भी मुंबई आ जाती है, ताकि वह अनु की मदद कर पाए. प्रेरणा, प्रेम और राही से कहती है कि अगर रजनी पैसों के लिए उसे बेच सकती है, तो वह आसानी से अनुपमा को भी धोखा दे सकती है. यह सुनकर राही हैरान रह जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु चॉल में पराग और रजनी को साथ देखकर हैरान हो जाती है. रजनी, अनु पर इल्जाम लगाती है कि उसे पता था कि चॉल टूटने वाला है. ये सुनकर अनु हैरान रह जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: अनु के एक साइन से चॉल वालों पर मंडराया बड़ा खतरा, रजनी और पराग की प्लानिंग में घिर गई अनुपमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >