Anupama Maha Twist: राही का साइको लवर दिवाकर करेगा पाखी से शादी, अपनी मां रजनी को छोड़कर इस शख्स के साथ रहेगी प्रेरणा

Anupama Maha Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में काफी जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. भारती की विदाई होती है और अनु उसका साथ कभी नहीं छोड़ने की बात कहती है. वह वरुण और रजनी से भारती का पूरा ख्याल रखने कहती है.

Anupama Maha Twist: आज रात में अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और भारती इमोशनल हो जाएंगे. भारती कहती है कि अनु उसकी लाइफ में नयी रौशनी लेकर आई है और उसकी जिंदगी उसने खुशियों से भर दी. भारती, अनु की तलुना अपने माता-पिता से करती है. अनु ये सुनकर बहुत भावुक हो जाती है और उसका साथ कभी नहीं छोड़ने की बात कहती है. राही कहती है कि एक मां अपनी बेटी का हाथ कभी नहीं छोड़ती है. अनु, भारती को ससुराल में अच्छे से रहने के लिए कहती है.

शादी के बाद भारती और वरुण रहेंगे अलग घर में?

अनुपमा, भारती को कहती है कि अगर उसे अपने ससुराल में कुछ गलत दिखे तो वह उसके खिलाफ आवाज उठाए. वह भारती को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है. अनु, रजनी और वरुण से कहती है कि वह भारती को हमेशा खुश रखे. प्रेरणा कहती है कि उसका भाई बुरा इंसान नहीं है, लेकिन वह आसानी से दूसरों की बातों में आ जाता है. प्रेरणा कहती है कि अगर उन दोनों को खुश रहना है तो उन्हें रजनी के साथ नहीं रहना चाहिए. ये सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है. जिसके बाद प्रेरणा कहती है कि वह तो सिर्फ मजाक कर रही थी. रजनी, प्रेरणा से कहती है कि उसे होटल में रुकने की क्या जरूरत है, जब उसके पास अपना घर है. इस पर प्रेरणा उसे कुछ नहीं कहती.

दिवाकर से शादी करेगी पाखी

प्रेरणा, अनुपमा से जिद करती है कि वह चॉल में रुकना चाहती है. अनु उसे समझाती है, लेकिन वह नहीं सुनती. राही इस बात से नाराज हो जाती है, लेकिन अनु उसे समझाती है कि अगर वह प्रेरणा को यहां नहीं रखती तो रजनी नाराज हो जाती. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अहमदाबाद जाती है. वहां पर वह दिवाकर को देखती है और उसे सारी बातें याद आ जाती है. हालांकि पाखी उसे दिवाकर से कुछ भी नहीं कहने के लिए कहती है. पाखी, अनु को बताती है कि वह और दिवाकर शादी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंAnupama Upcoming Episode: रजनी की बहू बनेगी उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी विलेन? भारती को दिल छूने वाला तोहफा देगी लीला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >