Anupama: गायत्री की मौत के पीछे ख्याति नहीं, इस शख्स का है हाथ, मोह���त की सच्चाई जानकर पराग लेगा कठोर फैसला

Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोहित खुद जाकर सारी सच्चाई कोठारी परिवार को बता देगा. ये सच जानकर पराग शॉक्ड हो जाएगा कि उसका एक और बेटा है और इस बारे में उसे पता ही नहीं था. दूसरी तरफ ख्याति के घर आने के बाद पराग एक बड़ा फैसला लेगा.

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में राघव और मोहित की एंट्री ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि मोहित, प्रेम और राही की जिंदगी में आ चुका है. उसका मकसद प्रेम की जिंदगी बर्बाद करना है. वह ख्याति और पराग का बेटा है. हाल ही में ये राज कोठारी परिवार के सामने आने वाला है. ख्याति ने प्रेम और प्रार्थना के लिए अपने बेटे मोहित को छोड़ दिया था. लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा, इसके बारे में आपको बताते हैं.

मोहित का सच आएगा पराग के सामने

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ख्याति पूरी सच्चाई बताना का सोचेगी, तब तक मोहित सारे परिवार को अपनी सच्चाई बता देगा. ख्याति घर पहुंचती है और उसे देखते ही पराग को बहुत गुस्सा आ जाता है. राही उससे कहती है कि ख्याति की बात तो वह सुन ले. पराग उसकी बात नहीं कहता है और ख्याति को घर से बाहर जाने के लिए कह देता है. पराग कहता है कि मोहित को प्रेम की नजर में उसने विलेन बना दिया. वह सारी स्थिति के लिए उसे दोषी मानता है. वह मोहित के बारे में उसके फैसलों पर सवाल उठाते है.

गायत्री की मौत के पीछे नहीं है ख्याति का हाथ

अनिल सबको बताता है कि गायत्री की मौत में ख्याति की कोई भूमिका नहीं थी. अनिल कहता है कि गायत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और पराग ने उसका इलाज हर तरह से करवाया. हालांकि उसकी बीमारी बढ़ती गई और उसने अपनी जान ले ली. प्रार्थना कहती है कि उसने अपने मां को पैनिक अटैक आते देखा था. प्रार्थना कहती है ख्याति ने उसका पूरा ख्याल रखा और एक मां के जैसे प्यार किया. हालांकि घरवाले फिर भी ख्याति से नाराज होते हैं. पराग उसे घर से बाहर निकाल देता है. हालांकि ख्याति के साथ प्रेम और राही भी घर छोड़कर चले जाते हैं.

यहां पढ़ें- Sunny Deol Rejected Films: इन 6 फिल्मों को ना कहकर चूक गए सनी देओल, किसी और की चमक गई किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >