Anupama: माही ने नहीं, इस शख्स ने राही को हराने का बनाया था प्लान, अनुपमा जानेगी तो टूट जाएगा उसका दिल

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही और राही अपना परफॉर्मेंस देते हैं. दोनों का परफॉर्मेंस अनु देखती है. तभी राही के साथ स्टेज पर एक हादसा हो जाता है. अनु उसकी मदद के लिए जाती है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि होस्ट अनाउंस करेगा कि माही और राही के बीच मुकाबला होगा. माही और राही ये सुनकर चौंक जाती हैं. प्रेम सोचता है कि आखिर इस मौके पर अनुपमा कहां गई. वह अनु को खोजता है. अनु की हालत देखकर प्रेम हैरान रह जाता है. वह उसे वेन्यू पर ले जाने के लिए कहती है. प्रेम उससे पूछता है उसकी हालत ऐसे कैसे हुई. इसपर अनु उससे कहती है वह सबकुछ बाद में बताएगी. वह प्रेम को अपना घाव कवर करने के लिए एक पट्टी लाने के लिए कहती है.

अनुपमा पर नाराज हुई राही

अनुपमा, माही और राही का डांस देखती है और दोनों की तारीफ करती है. डांस के दौरान राही के घुंघरू टूट जाते है और उसके पैर में चुभने लगते है. उसका डांस खराब हो जाता है और माही जीत जाती है. राही उसपर उसका प्रदर्शन खराब करने का इल्जाम लगाती है. वह कहती है कि अनु ने उसके साथ जो किया है, उसे उसका भुगतान करना होगा. वह अनु से बदला लेने का कसम खाती है. दूसरी तरफ माही, अनु से कहती है वह उसके साथ अवॉर्ड लेते वक्त रहें.

अंश के सामने खुला बड़ा राज

माही सोचती है अनुपमा ने उसका साथ हमेशा दिया है और उसे कभी नहीं छोड़ेगी. माही कहती है अनु को छोड़कर शाह परिवार के सारे लोगों ने उसे एक आउटसाइडर ही समझा था. दूसरी तरफ माही को बा अनु के खिलाफ भड़काने का काम करती है. शाह परिवार भी माही को अनु के खिलाफ बरगलाते है. अंश को पता चलता है कि ईशानी और पाखी ने राही का पायल तोड़ा था. अवॉर्ड जीतने के बाद माही, प्रेम का इंतजार करती है. प्रेम, राही के पास होता है.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >