Anupama में मनीष गोयल से रिप्लेस होने पर गौरव खन्ना का आया पहला रिएक्शन, कहा- वह तबसे हैं जब से…

Anupama: अनुपमा में गौरव खन्ना के जाने के बाद मेकर्स ने नयी एंट्री राघव की करवाई. राघव का किरदार मनीष गोयल निभा रहे हैं. उनकी एंट्री के बाद ऐसा कहा जाने लगा कि शो में मनीष ने अनुज को रिप्लेस किया है. अब इसपर गौरव खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना ने हाल ही में कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीता है. गौरव को फैंस अनुज के नाम से जानते हैं. गौरव के अनुपमा को छोड़ने के बाद मेकर्स ने मनीष गोयल की एंट्री करवाई थी. मनीष की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि उन्होंने गौरव को शो में रिप्लेस किया है. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी दिल की बात कही है.

अनुपमा में गौरव खन्ना को मनीष गोयल ने किया रिप्लेस?

गौरव खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में बताया कि अनुपमा में मनीष गोयल उनके किरदार का रिप्लेसमेंट नहीं है. एक्टर ने कहा, लोग सोचते हैं कि उन्होंने मुझे रिप्लेस किया, लेकिन ये सच नहीं है. वह तबसे है जब मैं भी नहीं था, उनके शोज देखते थे मेरे घर पर जो जी पर आता था. सोशल मीडिया बहुत कठोर हो सकता है, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर यही जीवन है. आपको इसे सहजता से लेना होगा.”

गौरव खन्ना को कैसे मिला उनका पहला शो

गौरव खन्ना ने सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें एक शो में 20 दिनों के लिए रोल देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें 3 दिनों में निकाल दिया गया था. एक्टर ने बताया कि उन्हें भाभी में एक फुल-ऑन रोल ऑफर किया गया और कहा गया कि वे 20 दिनों के लिए 6 हजार रुपये मिलेंगे. हालांकि उनके रोल को 3 दिन में ही मार दिया गया था. गौरव ने बताया, “मेरा रोल 3 दिनों में खत्म हो गया और उन्होंने कहा कि यह खत्म हो गया है. इस तरह से मैंने टीवी की शुरुआत की. मैं घर पर बैठा रहा और अपने परिवार को यह नहीं बताया कि मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी है. मैं 3 दिनों तक वर्सोवा में बैठा रहा.” हालांकि इन तीन दिनों में मुझे किसी दिन वहां बैठे देखा और कुमकुम के ऑडिशन के लिए बुलाया. उसके बाद मुझे ये शो मिल गया.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >