Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में अनुज के किरदार ने गौरव खन्ना को देशभर में अलग पहचान दिलाई. शो में उनकी इमोशनल परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया और देखते ही देखते वह घर-घर में मशहूर हो गए. अनुज और अनुपमा की कहानी लंबे समय तक दर्शकों की पहली पसंद बनी रही. हालांकि लीप के बाद उनके कैरेक्टर को खत्म कर दिया गया. अब उन्होंने शो में अपनी री एंट्री पर चुप्पी तोड़ी है.
अनुज की री एंट्री पर क्या बोले गौरव खन्ना
गौरव खन्ना ने फीफाफूज संग इंटरव्यू में अनुज की री-एंट्री पर बात की. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी निर्माता राजन शाही से मुलाकात हुई थी. उनके मुताबिक राजन शाही पहले भी कह चुके हैं कि जब शो में कोई बड़ा और खास मोड़ आएगा, तब अनुज की वापसी हो सकती है. गौरव ने यह भी कहा कि सही समय आने पर अनुज जरूर लौटेगा. फिलहाल वह एक अभिनेता के तौर पर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करते रहेंगे और अपने दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे.
गौरव खन्ना के बयान से फैंस हुए एक्साइटेड
गौरव के इस बयान के बाद फैंस के बीच फिर से उत्साह बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर कई लोग उम्मीद जता रहे हैं कि अनुज जल्द ही धमाकेदार अंदाज में शो में वापसी कर सकता है. आज भी दर्शक शो में अनुज की कमी महसूस करते हैं और उसके किरदार को दोबारा स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 में आएंगे नजर
गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और चर्चित सितारों में से एक हैं. करीब दो दशक लंबे करियर में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीता है. हर नए प्रोजेक्ट के साथ उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई. हाल ही में एक्टर ने अपनी सफलता में एक और बड़ा मुकाम जोड़ लिया. उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया और बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शोज जीतकर अपनी फैन फॉलोइंग को और मजबूत कर लिया. अब जल्द ही वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनेंगे.
