Anupama: प्रेम ने शो में इस शख्स की मौत को किया कंफर्म, इस दर्दनाक हादसे के बाद अनु की बदलेगी जिंदगी, आएगा लीप

Anupama: शो ‘अनुपमा’ में बड़ा मोड़ आने वाला है. प्रोमो के अनुसार, अनु अब मुंबई जाने वाली है और अपनी नयी जिंदगी शुरू करेगी. इसी बीच खबर है कि आर्यन का ट्रैक खत्म किया जा रहा है. इस पर प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजूरिया ने पुष्टि की है.

Anupama: शो अनुपमा में एक नया मोड़ आने वाला है जिसे देखकर दर्शक चौंक जाएंगे. शो में अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली अब मुंबई जाने की तैयारी कर रही हैं. यह फैसला उनकी जिंदगी में एक नया चैप्टर लेकर आएगा. शो का प्रोमो आ चुका है और इसने दर्शकों की बेताबी बढ़ा दी है. नया ट्रैक दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा कि कैसे अनु मुश्किलों के बीच भी अपने लिए नया रास्ता खोजती है. इस बीच सुनने में आ रहा था कि आर्यन की मौत होने वाली है और मेकर्स उनका ट्रैक खत्म कर रहे हैं. अब इसपर शिवम खजूरिया ने बात की.

अनुपमा से आर्यन का ट्रैक होगा खत्म

अनुपमा में आर्यन का किरदार रणदीप आर राय निभा रहे हैं. रणदीप जल्द ही शो से विदा लेने वाले हैं. इन अटकलों पर मुहर लगाते हुए शिवम खजुरिया ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की. शिवम शो में प्रेम यानी आर्यन के भाई की भूमिका निभा रहे हैं. एक्टर ने डाउनटॉन मिरर से बात करते हुए बताया कि आने वाला ट्रैक बेहद इमोशनल और चौंकाने वाला होगा. आर्यन की अचानक मौत सभी को हैरान कर देगी और अनुपमा की जिंदगी में तूफान ला देगी. इस घटना के बाद अनु पर आरोप लगते हैं और वह सबकुछ पीछे छोड़कर एक नये शहर चली जाएगी और उनका नया सफर शुरू होगा.

आर्यन की तबीयत होगी खराब

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि कोठारी परिवार आर्यन की खराब हेल्थ को लेकर परेशान होते हैं. प्रेम और राही, आर्यन के पेट दर्द के बारे में बात करते हैं और ख्याति ये सुन लेती है. ख्याति डॉक्टर को बुलाने की बात कहती है, लेकिन आर्यन मना कर देता है. दूसरी तरफ अनु, माही को एक हार देती है और वह उसे देखकर काफी खुश हो जाती है. जैसे ही माही को पता चलता है कि ये हार उसकी मां काव्या ने भेजा है तो वह उसे रखने से मना कर देती है. माही, अनु से कहती है वह उसका कन्यादान करें. अनु ये सुनकर काफी भावुक हो जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >