Anupama में काम करने पर प्रार्थना ने तोड़ी चुप्पी, अपने किरदार को लेकर कही ये बात

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में प्रार्थना का किरदार शीर्षा तिवारी निभाती है. एक्ट्रेस ने शो का हिस्सा बनने और दर्शकों से मिल रहे प्यार को लेकर बात की. सीरियल में प्रार्थना, प्रेम की बहन है और पराग की बेटी की भूमिका निभा रही है. उसकी शादी गौतम से हुई है, जो बात-बात पर उसपर गुस्सा करता है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में जब लीप आया तो कई नये कलाकारों की एंट्री हुई थी. इसमें मनीष गोयल, शीर्षा तिवारी, शिवम खजूरिया, अद्रिजा रॉय, रणदीप राय, राहिल आजम अब नजर आते हैं. शो में प्रेम की बहन और पराग की बेटी प्रार्थना का रोल शीर्षा निभाती है. शो में इन दिनों शीर्षा का ट्रैक दिखाया जा रहा है कि जो अपने पति गौतम से तलाक लेना चाहती है. प्रार्थना को गौतम तलाक नहीं देना चाहता है. हालांकि इस फैसले में प्रार्थना का साथ प्रेम और राही दे रहे हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने किरदार को लेकर बात की.

शीर्षा तिवारी ने अनुपमा में अपने किरदार को लेकर बात की

अनुपमा फेम शीर्षा तिवारी ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में बताया कि सीरियल ने उन्हें पर्सनली और प्रोफेशनली ग्रो करने में हेल्प किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि मैं अब ज्यादा संयमी, समझदार और अपने आसपास के लोगों की कद्र करने वाली बन गई हूं. इस कहानी ने मुझे इमोशनली मजबूती और आत्म-सम्मान की अहमियत सिखाई है. एक्ट्रेस ने कहा कि हर दिन, हर साल लोगों को इससे जुड़ता देखना बहुत ही भावुक कर देने वाला अनुभव है. मैं लोगों को इसके बारे में बात करते हुए देखती हूं और कैसे हर महिला किसी न किसी तरह से इससे खुद को जोड़ पाती है. शायद किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये शो इतने लंबे समय तक इतने दिलों को छू जाएगा.

शीर्षा तिवारी ने बताया- दर्शकों का प्यार…

शीर्षा तिवारी ने ये भी कहा कि सच कहूं तो ये एक तरह का आभार, गर्व और हमारी जिम्मेदारी को और बेहतर तरीके से निभाने की भावना है. दर्शकों से जो प्यार मिलता है, वही हमें आगे बढ़ने की ताकत देता है. वहीं, अगर अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक की बात करें तो आर्यन के ड्रग्स लेने के बारे में अनु जान जाएगी. उसे माही की फ्रिक होगी. आर्यन, अनु से उसकी सच्चाई किसी को नहीं बताने के लिए कहता है. वह कुछ वक्त मांगता है और कहता है कि अपने ड्रग्स लेने की आदत को छोड़ देगा. अनु इस बारे में माही को बताती है. माही कहती है कि उसे ये सारी बातें मालूम है और वह आर्यन को दूसरा मौका देना चाहती है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >