Anupama: कौन है डिंपल, जिसके लिए शो में अनुपमा ले रही गुंडों से कड़ी टक्कर

अनुपमा में इन दिनों डिंपल वाला ट्रैक चल रहा है. डिंपल की मदद के लिए अनुपमा उसके साथ है. हालांकि डिंपल के पति ने ही उसका साथ छोड़ दिया, लेकिन काव्या, किंजल और अनुज ने उसका साथ नहीं छोड़ा.

अनुपमा में इन दिनों नये किरदार की एंट्री हुई है, जिसका नाम डिंपल है. डिंपल की मदद के लिए अनुपमा ने उसका हाथ पकड़ा है और वो गुंडों से लड़ गई. वो किसी भी कीमत पर उसके गुनाहगारों को सजा दिलवा कर रहेगी.

अनुपमा में डिंपल का रोल निशी सक्सेना निभा रही हैं. निशी ने इस रोल से बहुत कम समय में ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको बताते है वो कौन है.

निशी सक्सेना अनुपमा से पहले नीमा डेन्जोंगपा सीरियल में नजर आ चुकी है. उन्होंने स्टार कास्ट के साथ अपनी तसवीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हुई है. शो में वो बबीता का रोल निभाती थी.

निशी सक्सेना भोपाल से है. निशी को जब अनुपमा में रोल के लिए कॉल आया तो वो मना नहीं क सकी. इसका हिस्सा बनने पर एक्ट्रेस ने कहा कि, मैं अनुपमा का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रही हूं. यह इतना बड़ा शो है और मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिला. यह मेरे लिए जीवन में एक बार मिलने वाले अवसर की तरह है.

निशी सक्सेना असल लाइफ में काफी ग्लैमरस है. इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें मौजूद है. हर ड्रेस में वो काफी स्टनिंग लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >