Anupama: 2 साल बाद इस किरदार ने शो को छोड़ा, बोली- जीवन में एक बार…

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा 15 साल का लीप लेने के लिए तैयार है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी और पुराने कलाकार शो को छोड़ देंगे. और्रा भटनागर, चांदनी भगवानानी और निधि शाह के बाद अब डिंपी ने सीरियल को अलविदा कह दिया है.

Anupama: टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शोज में से एक, अनुपमा 15 साल की लीप लेने के लिए तैयार है. टाइम जंप के बाद सिर्फ रूपाली गांगुली को बरकरार रखा गया है, बाकी सभी स्टारकास्ट ने शो को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी उर्फ ​​पाखी और निधि साध उर्फ ​​किंजल के बाद डिंपल का किरदार निभाने के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस निशि सक्सेना ने भी शो छोड़ दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखा है.

डिंपी ने छोड़ा सीरियल अनुपमा

डिंपी ने अनुपमा की जर्नी को दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, “दो अविश्वसनीय साल के बाद, डिंपल को अलविदा कहने का समय आ गया है. यह जर्नी जीवन बदलने वाली है. एक किरदार में कई भूमिकाएं निभाने से लेकर एक अभिनेता और एक व्यक्ति दोनों के रूप में विकसित होने तक , मैंने रास्ते में बहुत कुछ सीखा है.”

सीरियल छोड़ने के बाद डिंपी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

नोट में, एक्ट्रेस ने डिंपी की भूमिका को अपना पहला ब्रेक बताया, और कहा कि निर्माता राजन शाही और चैनल की बहुत आभारी हूं. उन्होंने आगे कहा कि अनुपमा में काम करना उनके लिए लगभग जीवन में एक बार मिलने वाले अवसर जैसा था और एक सपने के सच होने जैसा लगा. उन्होंने आगे लिखा, “मुझे इतना प्यार देने और परिवार की तरह व्यवहार करने के लिए @rajan.shahi.543 और मेरे सह-अभिनेताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद…डिंपल हमेशा रहेंगी.”

डिंपी के पोस्ट पर अनुपमा के को-स्टार ने किया ये कमेंट

उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए, आशीष मेहरोत्रा ​​ने लिखा, “डिम्पी… आपने बेस्ट दिया और आप शो में बहुत मजेदार थी.” सागर पारेख ने लिखा, “बेस्ट ऑफ लक” इसके अलावा, शो में किंजल का किरदार निभाने वाली निधि शाह ने लिखा, “ओह… डिंपी सबसे प्यारी डिंपी, हमारे दिल में हमेशा के लिए सबसे अच्छी डिंपी.” अल्पना बुच और गौरव शर्मा ने भी उनके इमोशनल पोस्ट पर रिएक्ट किया.

Also Read- Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएगी दोनों मिलकर

Also Read Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >