Anupama: छोटी अनु की असली मां की होगी एंट्री, अनुज-अनुपमा की खुशियों को लगेगी नजर! जानिए कौन है वो शख्स

‘अनुपमा’ सीरियल में मेकर्स नया धमाका लेकर आ रहे है. शो में नये किरदार की एंट्री होने वाली है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में अनुज और अनुपमा की जिंदगी में तूफान आने वाला है.

Chhavi Pandey entry In Anupama: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर ‘अनुपमा’ सीरियल दर्शकों को अपने दिलचस्प ट्रैक से बांधे हुए है. शो में हर दिन दर्शकों को नये-नये ट्विस्ट देखने मिल रहा है. अब खबर है कि इसमें एक नये किरदार की एंट्री होने जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि नयी एंट्री वी वजह से अनुपमा-अनुज की जिंदगी में नयी दिक्कतें आएगी.

अनुपमा में होगी नयी एंट्री

‘अनुपमा’ शो टीआरपी की रेस में अपने आगे किसी को टिकने नहीं देता. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छवि पांडे जल्द ही शो में छोटी अनु की असली मां के रूप में एंट्री करेंगी. जी हां, अनु की असली मां बनकर शो में छवि आएगी. मेकर्स कुछ नया और ट्विस्ट को लेकर प्लान कर रहे है. ऐसे में छवि की एंट्री से अनुज-अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आएगा.

https://www.instagram.com/reel/CnYNSGCppPx/
अनुज और अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि छवि पांडे अपनी बेटी अनु को अनुज और अनुपमा की जिंदगी से दूर करने की कोशिश करेगी. वहीं, शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में छोटी अनु किसी माया आंटी के बारे में बात करती दिखती है. छोटी अनु कहती है, उसकी माया आंटी मंक्राति पर उसके लिए सरप्राइज लेकर आएगी. दूसरी तरफ माया कहती है, आपसे जल्द ही मुलाकात होगी अनु, और आपके मम्मी-पापा से भी. हालांकि इसमें माया का चेहरा रिवील नहीं हुआ है.

Also Read: Anupama: कौन है डिंपल, जिसके लिए शो में अनुपमा ले रही गुंडों से कड़ी टक्कर
अनुपमा का ट्रैक

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो इन दिनों अनुपमा-अनुज के शादीशुदा जिंदगी में कई दिक्कतें आ रही है. धीरज देविका के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाता है, जिससे अनुज मना कर देता है. देविका और धीरज अनुज को वापस लाने के लिए अनुपमा की मदद करने का फैसला करते हैं. अनुपमा ने हार न मानने और प्लान के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >