Anupama: वनराज और राजन शाही के लड़ाई को लेकर पाखी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सर आते थे और हम लोगों से…

अनुपमा के सुधांशु पांडे के शो छोड़ने से फैंस काफी दुखी है. एक्टर ने अचानक सीरियल छोड़ने का फैसला कर लिया. उनके शो छोड़ने को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. अब इसपर चांदनी भगवानानी ने रिएक्ट किया है.

शो अनुपमा ना केवल टीआरपी चार्ट पर बल्कि दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. सुधांशु पांडे के शो से अचानक बाहर निकलने पर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुपमा से अचानक बाहर निकलने की घोषणा की थी. उन्होंने बताया था कि रक्षा बंधन के एपिसोड के बाद सीरियल की शूटिंग नहीं कर रहे हैं. वहीं, एक्टर और निर्माता राजन शाही ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद उनके बीच कुछ ठीक नहीं है, ऐसा कहा जा रहा है. अब उन दोनों के लड़ाई को लेकर चांदनी भगवानानी ने चुप्पी तोड़ी है.

चांदनी भगवानानी ने राजन शाही और सुधांशु पांडे के बारे में क्या कहा

अनुपमा में चांदनी भगवानानी, पाखी का किरदार निभा रही है. एक्ट्रेस ने फ्री प्रेस जर्नल में राजन शाही और सुधांशु पांडे के बीच मतभेद की अफवाहों के बारे में कहा, ये सही नहीं है. ऐसा तो कुछ कभी हुआ ही नहीं. राजन शाही सर सबको अपने परिवार के जैसा ट्रीट करते है. जब भी वो सेट पर एक्टर्स से मिलने आते हैं, हम लोग साथ में बैठकर रीडिंग करते है. सुधांशु भी उस डिस्कशन का हिस्सा रहते हैं.

सुधांशु पांडे के शो छोड़ने पर चांदनी भगवानानी का क्या रिएक्शन था

चांदनी भगवानानी ने कहा, मैं बहुत दुखी थी. सच कहूं तो मुझे नहीं पता क्या हुआ और मैंने जानने की कोशिश नहीं की. नहीं पता लगाया कि कितना गर्म सिचुएशन है अभी. तो इस बारे में कोई आइडिया नहीं है. पर जो भी हुआ वो बहुत शॉकिग है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु की हालत खराब होगी. डॉक्टर्स कहेगा कि वो उसे बचा नहीं पाए. दूसरी तरफ अनुपमा की जिंदगी की भीख अनुज भगवान से मांगता है. मंदिर में उसे अनु की आत्मा दिखती है और वो उससे खुद से दूर नहीं जाने के लिए कहता है. अनु जवाब देती है कि वो उसके दिल में हमेशा रहेगी.

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >