Anupama: किंजल, पाखी, तोशू के बाद अब इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, अनुज- अनु से है खास रिश्ता

शो अनुपमा में लीप आएगा, ये तो कंफर्म हो गया है. मेकर्स ने नया प्रोमो भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है. ऐसे में अब पुराने किरदार शो को अलविदा कह रहे हैं.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा में इस महीने ही लीप आ जाएगा. लीप के बाद नये किरदार शो में दिखेंगे और पुराने किरदारों की छुट्टी हो जाएगी. लीप से पहले अब धीरे-धीरे शो से सारे पुराने किरदार बाहर हो रहे हैं. सीरियल में अनुपमा की बेटी का रोल निभाने वाली आध्या यानी औरा भटनागर ने भी इसे अलविदा कह दिया है. शो छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट लिखा है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है.

औरा भटनागर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

औरा भटनागर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है. एक्ट्रेस लिखती है, सब कहते हैं गुड बॉय कहना मुश्किल होता है और मैंने ये एक्सपीरियंस किया है. 9 अक्टूबर को मेरा आखिरी शूट था. मैंने अनुपमा के सेट पर अपने पहले दिन की झलकियां देखीं और फिर मुझे सारे पुराने पल याद आने लगे. एक्ट्रेस ने रूपाली गांगुली और अनुज खन्ना को थैंक्यू कहा. साथ ही औरा ने राजन शाही को भी शुक्रिया कहा. एक्ट्रेस ने लिखा, राजन शाही सर को मुझ पर विश्वास करने के लिए थैंक्यू, जिन्होंने मुझ पर यकीन दिखाया कि मैं ये किरदार कर सकती हूं.

अनुपमा का नया प्रोमो

मेकर्स ने सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो फैंस के साथ पोस्ट किया है. नया एपिसोड 14 अक्टूबर से दिखाया जाएगा. प्रोमो में अनु का लुक काफी बदला-बदला सा दिखाया जा रहा है. आध्या का किरदार अब अलीशा परवीन प्ले करेगी, जबकि प्रेम का रोल शिवम खजूरिया निभाते दिखेंगे. हालांकि प्रोमो से अनुज गायब दिेखे है, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि कही उनका शो से पत्ता कट तो नहीं गया.

Also Read- Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >