Anupama: रूपाली गांगुली से लड़ाई पर अनुज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो काम हमने…

सीरियल अनुपमा में अब गौरव खन्ना नजर नहीं आएंगे. गौरव ने शो को छोड़ दिया है और इस बारे में उन्होंने खुद फैंस को बताया. एक्टर ने रूपाली गांगुली संग अनबन की खबरों पर रिएक्ट किया है.

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में 15 साल का लीप आया था. लीप के बाद अनुज का किरदार शो में नहीं दिखाया दिया था. अनुज 2 महीने से शो से गायब है. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे. हालांकि अब गौरव खन्ना शो में वापसी नहीं कर रहे. गौरव ने अनुपमा सीरियल को छोड़ दिया. अब वह शो का हिस्सा नहीं है. एक इंटरव्यू में एक्टर से शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के साथ अनबन की अफवाहों के बारे में पूछा गया. एक्टर ने क्या जवाब दिया, आपको बताते हैं.

रूपाली गांगुली की वजह से गौरव खन्ना ने छोड़ी शो?

रूपाली गांगुली के साथ अनबन की अफवाहों पर गौरव खन्ना ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, ”मैं किसी प्रतिशोधात्मक इंटरव्यू या किसी अफवाह पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता. जो काम हमने मिलकर किया है, वह जरूरी है. मैंने हमेशा आर्ट पर अपना ध्यान फोकस किया है और एक्शन और कट से परे जो होता है, वह सेकेंडरी है.”

अनुपमा में कैसे हुई थी गौरव खन्ना की एंट्री

अनुपमा में गौरव खन्ना, अनुज का रोल निभाते थे. अनुपमा और अनुज की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती थी. अनुज की एंट्री शो में अनुपमा के एक क्लासमेट के रोल में हुई थी, जो उससे प्यार करता था. धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती होती है और फिर अनुज और अनु की शादी हो जाती है. हालांकि शादी के बाद दोनों की जिंदगी में काफी दिक्कतें भी आती है. दोनों अलग भी हो जाते हैं, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें फिर से पास ले आती है. वहीं, जब मेकर्स शो में 15 साल का लीप लेकर आए तो अनुज की वापसी नहीं हुई. अब गौरव शो में दोबारा नजर नहीं आएंगे. फैंस उन्हें शो में काफी मिस करने वाले है.

Also Read- Anupama: अधूरी रह गई अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी, गौरव खन्ना ने शो को कहा अलविदा, कहा- अनुज का चैप्टर बंद हो गया

Also Read- Anupama: अनुज की बेटी बा को मारेगी थप्पड़, राही को होगा अपनी गलती का अहसास, अनु के ना होने पर लीला लेगी बड़ी फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >