Anupama के अनुज ने Bigg Boss 19 में मारी धमाकेदार एंट्री, इस सॉन्ग पर किया कातिलाना डांस, Video

Bigg Boss 19: 24 अगस्त को बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है. जिसमें कई सेलेब्स तीन महीने के लिए कैद हो जाएंगे और जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. इसी बीच चैनल धीरे धीरे कंटेस्टेंट्स की लिस्ट से पर्दा उठा रहा है. अब गौरव खन्ना का पहला लुक जारी कर दिया है.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाले शो की पहली झलक सामने आ गई है और फैंस यह जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं कि कौन से कंटेस्टेंट इसमें भाग लेंगे. जहां आवेज दरबार को पहले कंटेस्टेंट के तौर पर भाईजान ने परिचय करवाया. ऐसे में अब दूसरे प्रतियोगी के नाम से भी पर्दा उठ चुका है. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि दर्शकों का फेवरेट अनुज यानी गौरव खन्ना है.

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना ने ली धमाकेदार एंट्री

जियो हॉटस्टार ने बिग बॉस 19 का धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है. जिसमें गौरव खन्ना का पहला लुक जारी कर दिया गया. स्टार प्लस के हिट शो अनुपमा में अनुज के किरदार से मशहूर गौरव टेलीविजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इस बार, वह जोशीले ट्रैक “हू इज द सेक्सी बॉय” पर स्टाइलिश डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनकी एनर्जी और डांस स्टेप्स कमाल के लग रहे हैं. चैनल ने उन्हें “देश का फेवरेट बेटा” कहकर पुकारा.

गौरव खन्ना को रियालिटी शो में देखना होगा मजेदार

गौरव ने न केवल फिक्शन शोज में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतकर दर्शकों को भी प्रभावित किया है. बिग बॉस 19 के जरिए रियलिटी टेलीविजन पर उनकी वापसी देखने वाली होगी. हालांकि गौरव सुर्खियां बटोरने वाले अकेले शख्स नहीं हैं. बिग बॉस 19 में जाने-माने टीवी सितारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का मिश्रण देखने को मिलेगा. अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे नाम भी हैं. यह शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे प्रसारित होगा, जबकि बाद में यह कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: मौत के बाद अंशुमन की आत्मा अभीरा से आएगी मिलने, फूट-फूटकर रोएगी मायरा की मां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >