Anupama: ख्याति की वजह से अनु की आंखों की रोशनी होगी कम, फिर भी राही को डांस प्रतियोगिता में देगी कड़ी टक्कर, जीत जाएगी कंपटीशन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि जैसे-जैसे डांस परफॉर्मेंस आगे बढ़ता है, राही के पैर में मोच आ जाती है और वह गिर जाती है. हालांकि वह अनुपमा को परफॉर्म करते देख चौंक जाती है. दूसरी तरफ अनु को ऐसे शानदार डांस करते देख ख्याति के भी होश उड़ जाते हैं.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु और राही ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया है. ग्रैंड फिनाले में दोनों पहुंच चुकी है. अनु को हराने के लिए गौतम खतरनाक चाल चलता है और उसे एक कमरे में बंद कर देता है. वहां कमरे में धुआं भर जाता है और अनु की जान पराग बचाता है. वह ही उसे कमरे में बाहर निकालता है. जैसे-तैसे करके अनु स्टेज पर पहुंचती है और अनुज को याद करती है. वह अपनी मां और अनुज के कहे गए शब्दों को याद करती है. वह अपने बेटे समर को भी याद करती है.

ख्याति की वजह से अनुपमा की आंखों की रोशनी होगी कम

शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को धुंधला दिखता है. ये सब ख्याति का प्लान था क्योंकि उसने आई ड्रॉप को बदल दिया था. इसकी वजह से अनु की आखों में जलन होती है और उसे बहुत कम दिखता है. इसके बाद भी अनु पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करती है. उसे इतना अच्छा परफॉर्म करते देख ख्याति परेशान हो जाती है. वह हैरान हो जाती है कि धुंधला देखने के बाद भी अनु कैसे अच्छा डांस कर रही है. वह पराग को आई ड्रॉप बदलने के बारे में बताने वाली ही होती है, लेकिन अचानक रुक जाती है.

अनु, राही को डांस प्रतियोगिता में देगी कड़ी टक्कर

जैसे-जैसे डांस परफॉर्मेंस आगे बढ़ता है, राही के पैर में मोच आ जाती है और वह गिर जाती है. हालांकि वह अनुपमा को परफॉर्म करते देख चौंक जाती है. कुणाल स्टेज पर आता है और कहता है कि राही डिसक्ववालिफाई नहीं हुई क्योंकि वह गाना बंद होने के बाद नीचे गिरती है. ऐसे में अभी भी वह गेम में बनी हुई है और उसके जीतने के चांस है. ऐसे में कौन जीतेगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनु ये डांस प्रतियोगिता जीत जाएगी.

यह भी पढ़ेंAnupama Maha Twists: इस शख्स की वजह से अनु होगी अंधी, बंद कमरे से ये इंसान अनुपमा को निकालेगा बाहर, बनेगा मसीहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >