Anupama का गुस्सा देख कांपेगा पॉल, होगा जोरदार हंगामा

Anupama: लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा ने मुश्किल हालात के बावजूद काम शुरू करने का फैसला लिया, जिससे दिग्विजय नाराज हो गया. वहीं कोठारी हाउस में भी टेंशन बढ़ जाती है.

Anupama: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में दिग्विजय, अनुपमा से सवाल करते हैं कि वह सिर्फ सपने देखेंगी या कुछ करेंगी भी. तभी वह उनसे एक चूहे से बचाने की मदद मांगते हैं. जया इस बात पर उनका मजाक उड़ाती है, लेकिन अनुपमा समझदारी से स्थिति संभाल लेती हैं और चूहे को बाहर निकाल देती हैं. इसी दौरान अनुपमा को सावी की डायरी मिलती है, जिसे वह दिग्विजय को लौटा देती हैं. यहां अनुपमा अपने बेटे को खोने का दर्द साझा करती हैं और दिग्विजय को समझाती हैं कि वह अपने कैफे को एक नई शुरुआत दें. हालांकि, दिग्विजय इस पर कुछ नहीं कहता है.

अनुपमा को मिलेगा नया काम

अनुपमा, स्नेहा से काम मांगती हैं क्योंकि पॉल उसे कोई काम नहीं करने दे रहा. स्नेहा उसे एक नई जिम्मेदारी देती हैं- घर से निकाले गए बुजुर्गों के लिए 20 टिफिन तैयार करना. हालांकि, इसके लिए अनु को दिग्विजय के किचन की जरूरत होती है, लेकिन दिग्विजय साफ मना कर देता है. इसके बावजूद बंकू, अनुपमा का साथ देता है और उसे बाहर स्टोव लगाकर खाना बनाने के लिए कहता है. अनुपमा भी हिम्मत नहीं हारतीं और काम शुरू कर देती हैं क्योंकि उसे जया की जिम्मेदारी उठानी है.

अनु को धमकी देगा पॉल

कोठारी हाउस में गौतम, प्रांशी को अपने पास रखने की जिद करता है, जिससे राही परेशान हो जाती है. उधर वसुंधरा, माही को घर में आने से रोकती हैं और उसकी नौकरी खत्म करने की बात करती हैं, लेकिन अनिल, माही का सपोर्ट करता है. जब दिग्विजय को पता चलता है कि अनुपमा ने उनकी मर्जी के बिना खाना बनाना शुरू कर दिया है, तो वह गुस्सा हो जाता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पॉल, अनुपमा को परेशान करेगा. वह उनके बनाए खाने को फेंक देता है और जया को लेकर धमकी भी देता है. इस पर अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ता है और वह पॉल को सबक सिखाती नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें– Anupama: रोजी की साजिश का शिकार बनी ‘अनुपमा’, हाथ से गई नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >