Anupama: रूपाली गांगुली के इस करीबी का हुआ निधन, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- हमारे जीवन में आने…

1 / 1
Anupama: रूपाली गांगुली के इस करीबी का हुआ निधन, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- हमारे जीवन में आने…
फुल स्क्रीन में देखें

anupama

अभिनेत्री रूपाली गांगुली इन दिनों अनुपमा में नजर आ रही है. एक्ट्रेस सीरियल अनुपमा में लीड रोल निभा रही है. शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और इन दिनों लीप को लेकर सुर्खियों में है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उनका पेट डॉग अब नहीं रहा.

रूपाली गांगुली इन दिनों अनुपमा को लेकर चर्चा में है, जिसमें वो लीड रोल निभा रही है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उनके पेट डॉग का निधन हो गया है.

रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने पेट डॉग गब्बर के साथ वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो उसके साथ मस्ती करते और उसपर प्यार लुटाते दिख रही है.

एक्ट्रेस लिखती है, गब्बर गांगुली… जब तक हम फिर से नहीं मिलते मेरे अनमोल बच्चा… मुझे अपनाने के लिए धन्यवाद. हमारे जीवन में आने के लिए चुनने के लिए धन्यवाद.

रूपाली गांगुली के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने भगवान उसकी आत्मा को शांति दे. एक यूजर ने लिखा, ओम शांति. कई यूजर्स इसपर आरआईपी लिख रहे हैं.

अनुपमा में इन दिनों लीप आने वाला है. कहानी पांच साल आगे बढ़ जाएगी और नये कास्ट आएंगे. इसमें अबतक कुछ नाम सामने आ गए है, जो लीप के बाद शो में दिखेंगे.

अनुपमा के ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि वनराज शाह उसकी बेइज्जती करता है और उसे शाह हाउस में आने से रोकता है. वो उसे शाह परिवार से सारे रिश्ते-नाते तोड़ने की बात कहता है.

बा अपने बेटे वनराज की तरफदारी करती है और उसके फैसले को सही ठहराती है. वनराज कहता है कि जिसे अनुपमा से रिश्ता रखना है उसे इस परिवार से रिश्ता तोड़ना होगा.

अनुपमा जिसके बाद फैसला लेती है कि वो अब कोई रिश्ता शाह के साथ नहीं रखेगी. वो कहती है कि हर बार उसने परिवार का ख्याल रखा, लेकिन अंत में हर बार उसे ही हर चीज के लिए बुरा कहा जाता है.

अनुपमा का दिल अनुज भी दुखाता है और छोटी अनु की बातों में आ जाता है. मालती देवी उसे भड़काती है. आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज का रिश्ता टूट जाएगा.

21 दिसंबर से अनुपमा में ली आ जाएगा और उसकी कहानी बदल जाएगी. अनुपमा वहां अकेली होगी और उसका साथ कोई नहीं देगा.

Also Read: Anupama: लीप से पहले ऐसे खत्म होगा अनुपमा और अनुज का रिश्ता! शाह-कपाड़िया परिवार से तोड़ेगी सारे रिश्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >