Anupama: तोशु-किंजल के बाद अब इस शख्स ने शो को कहा अलविदा, बोली- अचानक दस्तक हुई और…

Anupama: सीरियल अनुपमा में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसकी वजह कई स्टार्स शो को छोड़ने की अनाउंसमेंट कर रहे हैं. जहां बीते दिनों किंजल, डिंपी, तोशु ने बाहर होने की घोषणा की. अब इसमें आध्या का नाम भी जुड़ गया है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा वर्तमान में भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा टीवी सीरियल्स में से एक है. शो के एक भी एपिसोड को दर्शक मिस नहीं करते हैं. यही वजह है कि ये टीआरपी चार्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाए रखता है. अब राजन शाही का शो लीप लेने के लिए तैयार है. जिसके बाद नई कहानी के साथ नए स्टारकास्ट जुड़ेंगे और पुराने कई कलाकार शो को अलविदा कहेंगे. इस बीच, आध्या की भूमिका निभाने वाली ऑरा भटनागर ने भी शो छोड़ दिया है.

और्रा भटनागर ने अनुपमा को कहा अलविदा

और्रा भटनागर, जिन्होंने अनुपमा में आध्या की भूमिका निभाई, ने 9 अक्टूबर, 2024 को शो के लिए अपना आखिरी एपिसोड शूट किया. शो ने जब बीते कुछ महीनों पहले पांच साल का लीप लिया था, तब वो सीरियल में अनु और अनुज की बेटी बनकर आई थी. उनके नेगिटिव किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. अब, जैसे ही शो में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऑरा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा और अनुपमा स्टार कास्ट के साथ अपने यादगार पलों को शेयर किया.

और्रा भटनागर ने शूट के आखिरी दिन किया इमोशनल पोस्ट

अपने आखिरी दिन के बारे में बात करते हुए और्रा भटनागर ने लिखा, “वे कहते हैं कि अलविदा कहता बहुत कठिन होता है और मैंने 9 अक्टूबर को इसे एक्सपीरियंस किया. फैक्ट यह है कि यह मेरा आखिरी दिन था, एक रात की शूटिंग और मैं शूटिंग करने वाली एकमात्र कलाकार थी, जिसने ऐसा किया.

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना को लेकर क्या कहा और्रा भटनागर ने

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ अपनी अच्छी यादों को याद करते हुए उन्होंने कहा, “शूटिंग के बीच अपनी वैनिटी में अकेले बैठे हुए जब मैंने पर्दा सरकाया तो मैंने खुद को जंगल में पाया, दूर थोड़ा कोहरा था और कुछ गर्मी के साथ ठंडी बूंदाबांदी हो रही थी. अनुपमा सेट पर मेरे पहले दिन की झलकियां देखीं और फिर हमलोग रील बनाकर एक दूसरे संग जुड़ने लगे. मम्मी अनुपमा के साथ मेरे समय – @rupaliganguly और उनके लंबे दयालु हग और पॉप्स के साथ लंच का समय – @gauravchannaofficial बहुत याद आएगा.”

ऑरा ने अनुपमा की टीम को दी बधाई

अनुपमा की टीम के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने आगे कहा, “दरवाजे पर अचानक दस्तक हुई और मैं अचानक जिंदा हो गई. अलग होना मुश्किल था…रास्ते में मैं @rajan.shahi.543 सर को विश्वास करने के लिए धन्यवाद देना चाहती थी.” बता दें कि निशि सक्सेना (डिम्पी), निधि शाह (किंजल), कुंवर अमरजीत सिंह (टीटू) और गौरव शर्मा (तोशु) सहित कुछ कलाकारों ने शो से बाहर होने की घोषणा की है.

Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >