Anupama: आर्यन के बाद इस शख्स ने शो को कहा अलविदा, बोले- नई शुरुआत मेरा…

Anupama: राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हाल ही में आर्यन की मौत हो गई. जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया. अब एक और पॉपुलर किरदार ने सीरियल को क्विट करने की अनाउंसमेंट कर दी.

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा में एक बार फिर छोटा सा लीप आने वाला है. अनु की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा. नए प्रोमो से पता चलता है कि अनु अब शाह और कोठारियों से दूर मुंबई में अपनी जिंदगी जी रही है. उसे कोठारी और शाह परिवार ने बेइज्जत करके घर से निकाल दिया है. आर्यन की मौत के लिए सभी उसे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. टाइम जंप के बाद शो के कई सारे कलाकारों की छुट्टी होगी. इसमें एक नाम राघव की भूमिका निभाने वाले मनीष गोयल का है.

मनीष गोयल ने क्विट किया सीरियल अनुपमा

अनुपमा में मनीष गोयल उर्फ ​​राघव का सफर खत्म हो गया है. अभिनेता ने सभी एक्टर्स, कैमरामैन और अन्य लोगों को शुक्रिया कहते हुए एक वीडियो साझा किया, जिन्होंने अनुपमा में उनकी यात्रा को सार्थक बनाया. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “सभी दर्शकों और फैंस के लिए… यह पूरी कास्ट और क्रू के साथ अनुपमा में मेरे सफर के लिए थैंक्यू है. राघव को इतना कम समय में ज्यादा से ज्यादा प्यार देने के लिए धन्यवाद. यह अभिभूत करने वाला था. मैं अनुपमा में सभी को आगे की सफल यात्रा की शुभकामनाएं देता हूं, जबकि नई शुरुआत मेरा इंतजार कर रही है.”

अनुपमा को बचाने में राघव की जाएगी जान

इधर अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु घरवालों से बेइज्जत होकर सड़क पर अकेले निकल जाती है. कुछ लोग उसे रोते बिलखते देखकर उसका फायदा उठाना की कोशिश करते हैं. वह कहते हैं कि आर्यन जिंदा है और हम उससे मिलवा सकते हैं, लेकिन बदले में एक कीमत देनी होगी. अनु मान जाती है और सड़क के बीचो-बीच चिकनी चमेली पर डांस करती है. इसी दौरान साइड से एक कार आती है, तभी राघव अनु को बचाने के लिए दौड़ता है और बुरी तरह घायल हो जाता है. हालांकि जब वह अस्पताल जाता है, तो डॉक्टर्स उसे मृत घोषित कर देते हैं. जिससे अनु की याददाशत चली जाती है.

यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >