‘भाई, मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?’ बंगाल बीजेपी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर का मजेदार रिएक्शन

Anupam Kher: बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य के बयान पर अनुपम खेर ने मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?” उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं.

Anupam Kher: अनुपम खेर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य का एक बयान है. बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और इसी दौरान समीक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुपम खेर का उदाहरण दे डाला.

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि “अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं, लेकिन टीएमसी अब दोबारा सरकार नहीं बना पाएगी.” यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद खुद अनुपम खेर ने भी इस पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी.

अनुपम खेर ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर समीक भट्टाचार्य का वीडियो शेयर किया और हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, “अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है? क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम!”

उनके इस पोस्ट के साथ कई हंसने वाले इमोजी भी नजर आए. अनुपम खेर का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और देखते ही देखते उनका पोस्ट वायरल हो गया.

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लिए मजे

अनुपम खेर के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “मुझे क्यों तोड़ा?”, तो किसी ने कहा, “भाला टीएमसी पर फेंका था, लेकिन जाकर अनुपम जी के बालों में फंस गया.” कई यूजर्स ने उनके गंजे लुक को लेकर भी मजाकिया मीम्स शेयर किए.

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम खेर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर हाल ही में फिल्म Tanvi The Great में दिखाई दिए थे. फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली. अब वह जल्द ही Flicker में नजर आएंगे, जो उनके करियर की 551वीं फिल्म बताई जा रही है. इसके अलावा वह Khosla Ka Ghosla 2 को लेकर भी चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें: करोड़ों की मालकिन हैं तृषा कृष्णन, कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल में देती हैं बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >