Khatron Ke Khiladi 15 को अंकित गुप्ता ने किया रिजेक्ट, बोले- मेरे मन से नहीं…

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है. बीते दिनों खबर आई कि अंकित गुप्ता को रियालिटी शो ऑफर हुआ है. हालांकि एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया है.

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 इन-दिनों ट्रेंड में है. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स नए नए सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं. हालांकि अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है. एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा से लेकर मोहसिन खान तक, इंटरनेट पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. उडारियां फेम अंकित गुप्ता भी इस लिस्ट में थे. हालांकि, अब एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने स्टंट बेस्ड शो को रिजेक्ट कर दिया है.

खतरों के खिलाड़ी 15 को अंकित गुप्ता ने किया रिजेक्ट

फिलहाल अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं. कथित तौर पर दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसी बीच, एक्टर ने अब पुष्टि की है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 के ऑफर को भी रिजेक्ट कर दिया है. बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अंकित गुप्ता ने इसका कारण बताया.

खतरों के खिलाड़ी 15 को क्यों अंकित गुप्ता ने ठुकराया

अंकित गुप्ता ने कहा कि वह लगातार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. उन्होंने शेयर किया कि वह ‘मानसिक और शारीरिक रूप से’ खुद को तैयार कर सकते थे और फिर जा सकते थे, लेकिन इस साल खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने में रूचि नहीं रखते हैं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें शो का ऑफर मिला है और टीम के साथ मीटिंग भी की. हालांकि यह पहली बार है, जब मेरे मन से नहीं आ रहा है कि मुझे करना चाहिए. इसलिए मैंने दो से तीन महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है. मैं मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक रूप से ऐसे शो के लिए तैयार नहीं हूं. बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी एक बार का शो है, इसलिए मैं अपना बेस्ट देना चाहता हूं.” इस बीच, अंकित गुप्ता ने भी रवि सरगुन के शो ‘तेरे हो जाएं हम’ से किनारा कर लिया है. अभिनेता ने बताया कि उन्हें खुद को तरोताजा करने और रिचार्ज करने के लिए कुछ समय चाहिए.

यह भी पढ़ें- Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, अक्षय कुमार संग ये स्टार्स आएंगे नजर, कहानी होगी जबरदस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >