अनसुया सेनगुप्ता ने Cannes 2024 में रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली बनी पहली भारतीय

Cannes 2024: अनसुया सेनगुप्ता ने 'द शेमलेस' में अपने शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है. वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

Cannes 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल का 77वां वर्जन भारत के लिए काफी इवेंटफुल रहा है. जहां कई भारतीय अभिनेत्री ने अपनी ग्लैमरस अदाओं से रेड कार्पेट पर आग लगा दिया. इसमें सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का है. इसके बाद उर्वर्शी रौतेला, अदिति हैदरी, प्रीति जिंटा और कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स का नाम शामिल है. यही नहीं इस बार भोजपुरी स्टार्स को भी फिल्म फेस्टिवल में जाने का मौका मिला और उनकी फिल्मों को भी स्क्रीनिंग में दिखाया गया. अब एक भारतीय एक्टर ने कान्स 2024 में बड़ी जीत हासिल की है.


अनसुया सेनगुप्ता ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
कोलकाता की रहने वाली अनसुया सेनगुप्ता ने ‘द शेमलेस’ में अपने अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अन सर्टेन रिगार्ड पुरस्कार जीता. बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में अनसुया ने ‘रेणुका’ की भूमिका निभाई है, जो एक पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है. फिल्म में रेणुका की प्रेमिका ओमारा शेट्टी भी हैं. अनसुया ने अपनी जीत के साथ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है.

Read Also- Cannes 2024: 17 साल बाद प्रीति जिंटा ने की कान्स में वापसी, व्हाइट आउटफिट में देख फैंस बोले- ओ हुस्न परी…


अनसुया ने शेयर किया था रिएक्शन
द कोलकाता के साथ एक इंटरव्यू में, अनसुया ने अपने रिएक्शन को याद किया, जब उन्हें बताया गया कि उनकी फिल्म कान्स के अन सर्टन रिगार्ड अनुभाग के तहत लिस्टेड थी. उन्होंने कहा, “मुझे खबर तब मिली, तो मैं खुशी से कुर्सी से उछल पड़ी!” अनसुया के अलावा, दो भारतीय फिल्में ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ और ‘बन्नीहुड’ ने इस साल के कान्स में ला सिनेफ सेलेक्शन में क्रमशः पहला और तीसरा स्थान हासिल किया. कान्स फिल्म महोत्सव का 77वां संस्करण 25 मई को समाप्त होगा.

Read Also-अदिति राव हैदरी ने Cannes 2024 में अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को किया इम्प्रेस, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए ये सेलेब्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >