Amir Khan GF: गौरी से पहले ही शादी कर चुके हैं आमिर खान? खुद सामने आकर दिया बयान

Amir Khan GF: आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि वे पहले ही गौरी से शादी कर चुके हैं. आइए, समझते हैं आखिर आमिर ने क्या कहा है?

Amir Khan GF: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी फिल्मों से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह बनी हैं उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, जिनके लिए आमिर ने खुलकर अपने दिल की बात कही है.

“पहले ही कर चुके हैं शादी”

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने कहा कि वे दिल से गौरी से पहले ही शादी कर चुके हैं. आमिर ने साफ कहा कि कानूनी शादी कब होगी इसका फैसला भविष्य में किया जाएगा, लेकिन उनका रिश्ता बेहद मजबूत है और दोनों एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं.

आमिर पहले ही कर चुके हैं दो शादियां

फिलहाल, आमिर और गौरी लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और मुंबई के एक खूबसूरत अपार्टमेंट में साथ रह रहे हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं और 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को सार्वजनिक तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में एक्सेप्ट किया था. अगर आमिर की निजी जिंदगी की बात करें तो वे इससे पहले वे दो शादियां कर चुके हैं. पहली पत्नी रीना दत्ता से उनके दो बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा है. किरण से अलग होने के बाद आमिर की जिंदगी में गौरी आईं, और अब दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे हैं.

यह भी पढे़ं: Tara Sutaria and Veer Breakup Rumours: तारा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर ने कह दी दिल की बात, हैरान हुए फैंस

प्रीमियर नाइट पर भी साथ दिखे थे आमिर-गौरी

बॉलीवुड में इन दिनों आमिर खान अपने नए प्रोजेक्ट ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में इसकी एक भव्य स्टार-स्टडेड प्रीमियर नाइट रखी गई, जहां ग्लैमर के साथ-साथ रिश्तों की मिठास भी देखने को मिली. इस खास मौके पर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे और दोनों ने खुलेआम हाथ थामकर कैमरों के सामने पोज दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मैचिंग आउटफिट से दिखाई बॉन्डिंग

प्रीमियर में आमिर और गौरी की जोड़ी सबका ध्यान खींचती नजर आई. गौरी ब्लैक आउटफिट में बेहद सादगी और ग्रेस के साथ दिखीं, वहीं आमिर भी उनसे मैच करते हुए अलग ही खुश नजर आए. दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही थी. सिर्फ आमिर ही नहीं, उनके कजिन इमरान खान भी अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन के साथ पहुंचे. खास बात ये रही कि ‘हैप्पी पटेल’ के जरिए इमरान करीब 10 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. इमरान और लेखा ने भी हाथ में हाथ डालकर पैपराजी को पोज दिए, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

हैप्पी पटेल का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >