Aman Dhaliwal: कौन हैं जोधा अकबर फेम अमन धालीवाल, जिनपर अमेरिका में चाकू से हुआ हमला, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

Aman Dhaliwal Attacked Video: अमेरिका में चाकू से किए गए हमले में पंजाबी अभिनेता अमन धालीवाल गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, मारपीट उस वक्त हुई जब ‘एक कुड़ी पंजाब दी’ स्टार जिम में वर्कआउट कर रहे थे. यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो अब इंटरनेट पर सामने आया है.

Aman Dhaliwal Attacked Video: अमेरिका में पंजाबी अभिनेता अमन धालीवाल पर जिम में वर्कआउट के दौरान किसी ने चाकू से हमला कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हमले का कारण अभी पता नहीं चला है. हालांकि वारदात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला उस वक्त हुआ जब एक ”कुड़ी पंजाब दी” स्टार जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. हमलावर ने चाकू दिखाया और जिम जाने वालों को धमकाया. इस हमले ने धालीवाल को कई चोटों और निशान के साथ छोड़ दिया है. अभिनेता वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है और हमले से उबर रहे हैं.

अमन धालीवाल पर हमला

वायरल हुए वीडियो में आरोपी आसपास के लोगों से पानी मांगता दिख रहा है, जबकि अमन चाकू की नोंक पर है. कुछ समय बाद, अमन एक उपयुक्त क्षण पाता है और आरोपी को पकड़ लेता है, जबकि उसके आसपास के अन्य लोग अपराधी को भागने नहीं देने की कोशिश करते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह हमला अमेरिका में 3685 ग्रैंड ओक्स स्थित प्लैनेट फिटनेस जिम में सुबह करीब 9:20 बजे हुआ.

अमन धालीवाल के बारे में

धालीवाल मनसा के रहने वाले हैं और उन्होंने कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम किया है. मॉडलिंग में अपना करियर शुरू करने के बाद, वह जोगिया वे जोगिया तेरी जोगन हो गया आन गाने के लिए सुर्खियों में आए. उन्होंने एक कुड़ी पंजाब दी और विरसा जैसी पॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. उन्होंने जोधा अकबर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ भी काम किया.

Also Read: Alia Bhatt की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज आई सामने, पति रणबीर संग कोजी होती दिखी एक्ट्रेस, फैंस बोले- राहा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >