Aly Goni-Jasmin Bhasin Love Story: पहले किया प्यार से इनकार… बने रहे दोस्त, इस शो के बाद परवान चढ़ा प्यार

1 / 1
Aly Goni-Jasmin Bhasin Love Story: पहले किया प्यार से इनकार… बने रहे दोस्त, इस शो के बाद परवान चढ़ा प्यार
फुल स्क्रीन में देखें

Aly Goni-Jasmin Bhasin Love Story: पहले किया प्यार से इनकार… बने रहे दोस्त, इस शो के बाद परवान चढ़ा प्यार

Aly Goni-Jasmin Bhasin Love Story: जैस्मीन भसीन और एली गोनी टीवी इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत जोड़ों में से एक हैं. यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. चाहे वह रोमांटिक पोस्ट हो या फिर एक दूसरे के डिनर और मूवी पर जाना. स्टार्स फैंस को हर पल कपल गोल्स देते हैं. आइये जानते हैं कि कपल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी.

Aly Goni-Jasmin Bhasin Love Story:अली गोनी और जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल में से एक हैं. दोनों काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. स्टार्स को अक्सर डिनर और मूवी डेट पर जाते हुए देखा जाता है.

Aly goni-jasmin bhasin love story

अली और जैस्मीन पहली बार अर्जेंटीना जाने से पहले साल 2018 में मुंबई में मिले थे. इन दोनों को रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था. अर्जेंटीना में शूटिंग के दौरान उनमें दोस्ती हो गई और वे अच्छे दोस्त बन गए.

Aly goni-jasmin bhasin love story

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर, जैस्मीन ने खुलासा किया कि उन्हें शुरुआत में ही अली से प्यार हो गया था और उन्होंने अपनी फीलिंग्स को भी कबूल किया था. उस वक्त अली जैस्मीन संग सिर्फ अच्छे दोस्त बने रहना चाहते थे.

Aly goni-jasmin bhasin love story

साल 2020 में, जैस्मीन ने सलमान खान के बिग बॉस 14 में एंट्री की. भारती के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि शो में जाना उनके लिए एक बड़ा फैसला था. उन्हें लगा कि दूर रहेंगे तो आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. लेकिन दूरी ही उन्हें करीब ले आई. बाद में सीजन में, अली ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली.

Aly goni-jasmin bhasin love story

बिग बॉस ने दोनों स्टार्स को एक दूसरे के करीब ला दिया. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. हालांकि उसी पॉडकास्ट में जैस्मीन ने कहा था कि अली ने बीबी हाउस के अंदर ही मुझे अपनी फीलिंग्स बता दी थी.

Aly goni-jasmin bhasin love story

एक टास्क के दौरान उन्होंने माइक हटाकर कहा था कि वो मुझसे प्यार करते हैं और उन्हें एक साथ रहना चाहिए. तभी उनकी लव स्टोरी 5वें गियर में चली गई.

Aly goni-jasmine bhasin love story

अब ये कपल हमेशा एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी अली और जैस्मीन रोमांटिक फोटोज शेयर करते हैं और हमेशा एक परफेक्ट कपल की तरह नजर आते हैं.

Also Read- Panchayat 3 Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >