अचानक बहरापन के बीच अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, शेयर की तस्वीर और लिखा- मैं धीरे-धीरे वापस लौट रही हूं

Alka Yagnik Hearing Loss: पद्म भूषण मिलने के बाद सिंगर अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. जानिए उनकी बीमारी क्या है और उन्होंने फैंस के लिए क्या कहा.

Alka Yagnik Hearing Loss: दिग्गज सिंगर अलका याग्निक इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक अचानक हुए हादसे के बाद वह पिछले कुछ समय से रेयर बीमारी सेंसरी न्यूरल नर्व हीयरिंग लॉस (Sensorineural Nerve Hearing Loss) से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से वह बहरापन की शिकार हो गईं. इसी बीच जब वह पद्म भूषण अवॉर्ड लेने दिल्ली पहुंचीं, तो उनकी झलक देखकर फैंस थोड़े इमोशनल भी हो गए. लेकिन असली बात तब सामने आई जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया और अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की.

Alka Yagnik Emotional Instagram Post: अवॉर्ड मिलने के बाद अलका ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

अलका याग्निक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट, पब्लिक इवेंट्स और अपनी जिंदगी की बातें शेयर करने से दूर रही. आप में से बहुत से लोग जानते हैं कि मैं सेहत के बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही हूं. लेकिन इस पूरे सफर में आपका प्यार, आपकी दुआएं, आपके मैसेज और आपका साथ हर कदम पर मेरे साथ रहे.”

यह भी पढ़ें: Farzi Season 2: कब आएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज? खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Alka Yagnik Dedicated the Award to Her Fans: फैंस के प्यार को दिया सबसे बड़ा क्रेडिट

उन्होंने आगे लिखा कि जब वह देश का इतना बड़ा सम्मान ‘पद्म भूषण’ लेने के लिए मंच पर गईं, तो उनका दिल सबके लिए शुक्रिया से भरा हुआ था. उन्होंने कहा, “यह सम्मान मुझे बहुत विनम्र बनाता है. भले ही इस पर मेरा नाम लिखा है, लेकिन यह उतना ही मेरे हर उस सुनने वाले का भी है जिसने मेरी आवाज को अपनी जिंदगी में जगह दी, मेरे गानों को पीढ़ियों तक पहुंचाया और मेरी हर खुशी और मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहे.

Alka Yagnik Recovering: “मैं धीरे-धीरे वापस लौट रही हूं”

अपनी बीमारी से लड़ाई और वापसी पर बात करते हुए अलका ने लिखा, “यह पल मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह सिर्फ मेरे काम की तारीफ नहीं है, बल्कि यह याद दिलाता है कि प्यार, उम्मीद और हिम्मत में कितनी ताकत होती है. मैं धीरे-धीरे अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौट रही हूं. मैं आज यहां सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि आप सभी के लिए आना चाहती थी जो मेरे इस सफर का हिस्सा रहे हैं.”

उन्होंने आखिर में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का दिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “आज मैंने सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं लिया, बल्कि लाखों लोगों के उस प्यार को महसूस किया है जो मेरे सफर में मेरे साथ रहे हैं. थैंक यू.”

यह भी पढ़ें: Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >