Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों

Alia Bhatt Net Worth: आलिया भट्ट बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी. आइये जानते हैं वह कितने करोड़ की मालकिन है.

Alia Bhatt Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक बड़े ही चाव के साथ एंजॉय करते हैं. इसमें ‘ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन: शिवा’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘गली बॉय’ और ‘राजी’ शामिल है. आज आलिया का 32वां जन्मदिन है. ऐसे में आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

आलिया भट्ट कितने करोड़ की हैं मालिक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट की नेटवर्थ करीब 550 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म के लिए 15 से 18 करोड़ तक चार्ज करती हैं. आलिया भट्ट एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक निर्माता भी हैं. उन्होंने फरवरी 2021 में इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया. उनकी पहली प्रोडक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ थी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

इन कारों की मालिक हैं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के पास खुद की आलीशान संपत्ति है. उनके पास लंदन के कोवेंट गार्डन में एक घर है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है. उनका बंगला जो बांद्रा में है, उसकी कीमत 32 करोड़ है. एक्ट्रेस के पास महंगी कारें भी हैं. उनके पास लगभग 1.76 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और लगभग 2 करोड़ की लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है.

आलिया भट्ट इन फिल्मों में आएंगी नजर

आलिया अगली बार वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लेड स्पाई थ्रिलर अल्फा में दिखाई देंगी. फिल्म में उनके साथ शरवरी भी हैं. यह 2025 में किसी समय रिलीज होगी. अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है. पीरियड ड्रामा में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >