आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नन्ही प्रिसेंस के लिए हुए सख्त, बेटी से मिलने की किसी को नहीं मिलेगी इजाजत

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन गए है. आलिया ने रविवार को एक नन्ही परी को जन्म दिया है. दोनों अस्पताल से घर भी लौट आए है. ऐसे में अब आलिया और रणबीर ने अपने बेटी से मिलने के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. दोनों ने बीते 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. एक्ट्रेस अपनी नन्ही परी को लेकर अस्पताल से घर आ गई है. कपल के दोस्त बेबी की एक झलक पाने के लिए बेताब है. सभी घर आकर नन्ही प्रिंसेस से मिलना चाहते है. हालांकि नये पेरेंट्स ने अब बेबी से मिलने के लिए घर में नो एंट्री लगा दी है. इसका मतलब है कि कोई भी अलिया की लाडली से मिल नहीं सकता है.

आलिया भट्ट की बेटी से नहीं मिल सकते है कोई भी दोस्त

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, पूरा कपूर और भट्ट परिवार नहीं चाहता कि बच्चे की तस्वीरें बाहर हो या वह शटरबग्स की ओर से सार्वजनिक रूप से क्लिक किए जाए. ऐसे में रणबीर और आलिया के दोस्त भी बेबी के साथ न तो फोटो क्लिक करवा सकते है. न ही उनसे बिना कोविड नेगिटिव रिपोर्ट के मिल सकते है. बच्ची को किसी भी प्रकार की इनफेक्शन न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा.

आलिया ने ऐसे दी गुडन्यूज

बता दें कि कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे. आलिया- रणबीर के वेडिंग और प्री वेडिंग फोटोज खूब वायरल हुए थे. इसके बाद 27 जून को आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की. आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की थी, जो अस्पताल से थी और इसमें उनके साथ रणबीर भी मौजूद थे. वहीं 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया और एक प्यारा सा इंस्टा पोस्ट करते हुए इसकी भी जानकारी फैंस के साथ शेयर की.

Also Read: Alia Baby Name: क्या होगा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बेबी का नाम, दादी नीतू कपूर ने दिया ये हिंट
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा आलिया का हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ और फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी पाइपलाइन में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >