Ali Fazal Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ‘गुड्डू भईया’, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

बॉलीवुड एक्टर अली फजल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है. अली अबतक कई फिल्मों में काम कर चुके है. एक्टर को खास पहचान वेब सीरीज मिर्जापुर से मिली. ‘गुड्डू भईया’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी.

1 / 1
Ali Fazal Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ‘गुड्डू भईया’, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस
फुल स्क्रीन में देखें

Ali Fazal Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ‘गुड्डू भईया’, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

Ali Fazal Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ‘गुड्डू भईया’, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

बॉलीवुड एक्टर अली फजल आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है. अली बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रहे है. आज उन्होंने अपनी पहचान घर-घर में बना ली है. उनके पास करोड़ों की संपत्ति है.

अली फजल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. celebcentre.com की एक रिपोर्ट की मानें तो, बांद्रा में उनका एक अपार्टमेंट है, जहां बॉलीवुड के अन्य कई सेलेब्स रहते है. इस अपार्टमेंट की कीमत काफी ज्यादा है.

अली फजल के पास बीएमडब्ल्यू एक्स6 कार और एक टोयोटा लैंड क्रूजर है. बीएमडब्ल्यू एक्स6 की कीमत 68 लाख रुपये है और लैंड क्रूजर की कीमत 1.18 करोड़ रुपये है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर एक फिल्म के लिए 35 लाख रुपए लेते है.

अली को वेब सीरीज मिर्जापुर से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है. इसमें उन्होंने ‘गुड्डू भईया’ का किरदार निभाया है. इस सीरीज के दो पार्ट आ चुके है और तीसरे पार्ट की शूटिंग हो रही है.

अली फजल ने हाल ही में ऋचा चड्ढा से शादी की है. 4 अक्टूबर को कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की. शादी के बाद उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी थी. शादी की तसवीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. लवबर्ड्स साल 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >