Tunisha Sharma Suicide: अली बाबा सीरियल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, मेकअप रूम में मिला शव

सीरियल अली बाबा दास्तान ए काबुल' की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तुनिषा का शव मेकअप रूम में फंखे से लटका मिला.

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार शाम इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार तुनिषा का शव मेकअप रूम में फंखे से लटका मिला. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्कों ने मृत घोषित कर दिया. तुनिषा टीवी सीरियल अली बाबा दास्तान ए काबुल’ की लीड एक्ट्रेस थी.

हत्या के एंगल से तुनिषा की मौत की होगी जांच

वालीव पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच की जायेगी. पुलिस ने कहा, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है.

आत्महत्या से 6 घंटे पहले तुनिषा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर किया शेयर

तुनिषा शर्मा की मौत से हर कोई हैरान है. आपको बता दें कि तुनिषा ने आत्महत्या से करीब 6 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस पोस्ट के कैप्शन में तुनिषा ने लिखा था, जो लोग अपने जुनून को लेकर आगे बढ़ते हैं वो कभी भी रुकते नहीं है. दरअसल, तुनिषा ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था उसमें वे किसी चीज को प्यार से निहार रही हैं. अब उनके इस पोस्ट पर फैंस दुख प्रकट कर रहे हैं. वहीं, तुनिषा का अंतिम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: भोजपुरी फिल्म और टीवी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, 4 दिन बाद मिली खबर

तुनिषा की मौत से टीवी जगत में शोक

तुनिषा शर्मा की मौत की खबर शनिवार देर शाम मीडिया में आई. इसके बाद से उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. वहीं, टीवी जगह के कई हस्तियों ने भी तुनिषा के मौत पर दुख प्रकट किया है.

Also Read: बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे ने की आत्महत्या, फ्लैट में पंखे से लटका मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >