Akshay Kumar एक्शन सीन के लिए ‘टॉम एंड जेरी’ कार्टून से होते हैं इंस्पायर, कहा ‘कॉमेडी नहीं हिंसा…’

Akshay Kumar ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह अपनी फिल्मों में एक्शन सीन्स के लिए टॉम एंड जेरी कार्टून से इंस्पिरेशन लेते हैं.

Akshay Kumar इंडस्ट्री में अपने एक्शन फिल्मों की वजह से खिलाड़ी नाम से भी जाने जाते हैं. उनके फैंस उनके स्टंट्स और एक्शन सीन्स के दीवाने हैं. हाल ही के एक्टर ‘सरफिरा’ में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई थी. अब जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने पिंकवीला को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें एक्शन सीन्स करने की इंस्पिरेशन कहां से मिलती है. अगर आप नहीं जानते तो आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

टॉम एंड जेरी कॉमेडी नहीं हिंसा है

अक्षय कुमार से जब एक इंटरव्यू के दौरान, उनके को- स्टार फरदीन खान ने जब टॉम एंड जेरी कार्टून को अपनी को कॉमेडी में अपने पसंदीदा कामों में से एक बताया, तब अक्षय ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल, फरदीन खान के टॉम एंड जेरी कार्टून को कॉमेडी कहने पर अक्षय ने कहा, “नहीं, नहीं. टॉम एंड जेरी कॉमेडी नहीं है, टॉम एंड जेरी एक्शन है, यह हिंसा है.”

Also Read Akshay Kumar ने ‘हाउसफुल 5-वेलकम 3’ समेत इन बड़ी फिल्मों पर दी अपडेट

Also Read Akshay Kumar की ‘खेल खेल में’ रिलीज होने से पहले इन फिल्मों को ओटीटी पर जरूर देखें

मैने टॉम एंड जेरी से प्रेरणा ली है

अक्षय कुमार ने आगे अपने फिल्मों में एक्शन की इंस्पिरेशन कार्टून से लेने पर कहा कि, “मैं आपको एक रहस्य बताता हूं. मैंने बहुत सारे एक्शन सीन्स किए हैं, जो मैंने कई बार टॉम एंड जेरी से लिए हैं. वह पूरा हेलीकॉप्टर सीन, मैंने टॉम एंड जेरी से लिया है.” उन्होंने आगे इस बारे में बात करते हुए बताया कि “एक और चीज जिससे मैंने प्रेरणा ली है, वह है नेशनल जियोग्राफिक, जहां आपको बेहतरीन एक्शन देखने को मिलता है. टॉम एंड जेरी अविश्वसनीय है, जिस तरह का एक्शन है.”

खेल खेल में इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार के फैंस अब अपने पसंदीदा एक्टर को देखने के लिए और भी बेताब हैं. जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होगी. इसमें वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं. वहीं, फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे, विपुल डी. शाह, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >