अक्षय कुमार के घर भी खत्म हो गयी LPG गैस? पत्नी ने किया ऐसा जुगाड़ हंस पड़ेंगे आप

Akshay Kumar On LPG: एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों के बीच अक्षय कुमार के घर में भी इसका प्रभाव देखने को मिला. पत्नी ट्विंकल खन्ना ने गैस की किल्लत से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ निकाला, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. पढ़िए क्या है पूरी खबर…

Akshay Kumar On LPG: इन दिनों अंतरराष्ट्रीय हालात का असर आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखने लगा है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने भारत तक चिंता बढ़ा दी है, खासकर जरूरी चीजों की सप्लाई को लेकर. इसी वजह से पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी गैस को लेकर भी आम लोग परेशान दिखे. कई जगहों पर खबरें यहां तक सामने आई कि गैस सिलेंडर की कमी की वजह से लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा. इसका प्रभाव सिर्फ आम आदमियों तक ही सीमित नहीं था. बड़े बड़े सुपरस्टार्स भी इसका प्रभाव पड़ा. अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने देश में जारी गैस की किल्लत को देखते हुए ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.  

ट्विंकल खन्ना ने ऑर्डर किया इंडक्शन

दरअसल, 17 मार्च को मुंबई में आयोजित ‘मुंबई क्लीन लीग’ कार्यक्रम के दौरान उनसे जब गैस किल्लत को लेकर सवाल किया गया, तो अक्षय ने हल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अभी उनके घर में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एहतियात के तौर पर दो इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर कर दिए हैं. 

फिल्मों में व्यस्त हैं अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म भूत बंगला जल्द रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’, हेरा फेरी 3 और हैवान जैसे प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई देंगे.

यह भी पढे़ं: बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम तो क्या भोजपुरी में जा रहे गोविंदा? निरहुआ संग फोटो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >