Akshay Kumar Look: लंबे बाल और बढ़ी दाढ़ी…, 'Mr. खिलाड़ी' का रफ-एंड-टफ लुक तेजी से वायरल

Akshay Kumar Look: अक्षय कुमार का रफ एंड टफ लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उनकी फिल्म हैवान से जोड़ा जा रहा है. लंबे बाल, बढ़ी दाढ़ी में दिखे मिस्टर खिलाड़ी पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Akshay Kumar Look: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय हर साल एक से ज्यादा फिल्मों में नजर आते हैं और 2025 में भी उनकी कई फिल्में रिलीज हुई हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये लुक उनकी आने वाली फिल्म हैवान का है, जिसे लेकर फैंस जमकर बातें कर रहे हैं.

हैवान लुक का दावा

दरअसल, ये तस्वीर अक्षय कुमार के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. फोटो में अक्षय के बाल काफी लंबे नजर आ रहे हैं, जिन्हें उन्होंने बांध रखा है. साथ ही उनकी दाढ़ी और मूंछ भी बढ़ी हुई है, जिससे उनका लुक काफी रफ और टफ लग रहा है. कहा जा रहा है कि इसी लुक में अक्षय फिल्म हैवान में नजर आएंगे. जैसे ही ये फोटो सामने आई, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस लुक को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.

करीब 18 सालों बाद साथ नजर आएंगे अक्षय-सैफ

फिल्म हैवान को डायरेक्टर प्रियदर्शन बना रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. खास बात ये है कि अक्षय और सैफ करीब 18 साल बाद एक बार फिर साथ काम करते दिखाई देंगे. इससे पहले दोनों टशन, कीमत, आरजू, ये दिल्लगी, तू चोर मैं सिपाही और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. वहीं अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी भी पहले कई हिट फिल्में दे चुकी है.

ALSO READ: Dhruv Rathee On Dhurandhar: ‘1 वीडियो से बर्बाद कर दूंगा 300 करोड़ी प्रोपेगैंडा फिल्म’, ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर’ को दी चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >