'हमारी सगाई नहीं टूटी'... वायरल पोस्ट के बाद आकृति अग्रवाल ने खोला राज, पृथ्वी शॉ को लेकर बताई पूरी सच्चाई

आकृति अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि उनका और पृथ्वी शॉ का रिश्ता पूरी तरह मजबूत है. उन्होंने कहा कि उनकी वायरल पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया. दोनों अब भी साथ हैं, उनकी सगाई बरकरार है.

Akriti Agarwal Clarification: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने एक पोस्ट किया था, जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. बढ़ती अफवाहों के बीच अब आकृति ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बता दी है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर आकृति ने लिखा "मैं सिर्फ एक बात साफ करना चाहती हूं. मैंने अपनी किसी भी पोस्ट में अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न ही यह कहा कि हमारी सगाई टूट गई है या हम अलग हो गए हैं. दुर्भाग्य की बात है कि लोगों ने खुद ही यह मान लिया कि वह पोस्ट उन्हीं के बारे में थी. हम दोनों साथ हैं, हमारी सगाई बरकरार है और हम पूरी तरह खुश हैं."

आकृति अग्रवाल ने लिखा-लेकिन जब मेरे पार्टनर की...

आकृति अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस घटना ने मुझे यह भी समझाया कि किसी सार्वजनिक व्यक्ति की छवि और सम्मान को सिर्फ लोगों के अनुमान कितनी आसानी से नुकसान पहुंचा सकते हैं. बिना किसी नाम और संदर्भ वाली एक पोस्ट के आधार पर लोग ऐसे निष्कर्ष निकाल लेते हैं, जो बिल्कुल सच नहीं होते. उन्होंने लिखा, "मैं यह स्पष्टीकरण देना ही नहीं चाहती थी. लेकिन जब मेरे पार्टनर की इज्जत और सम्मान पर सवाल उठने लगे और उनके बारे में लगातार बातें होने लगीं, तब मुझे यह कहना जरूरी लगा. सार्वजनिक जीवन जीने वाले लोगों को अक्सर तथ्यों से ज्यादा अफवाहों के आधार पर जज किया जाता है."

'एक छोटी सी गलती ने उनके सम्मान को नुकसान पहुंचाया'

आकृति ने यह भी खुलासा किया कि वह स्टोरी सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड्स के लिए थी, लेकिन गलती से सभी लोगों के लिए दिखाई देने लगी. उन्होंने लिखा, "वह स्टोरी सिर्फ मेरे क्लोज फ्रेंड्स के लिए थी, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से जिस इंसान से मैं प्यार करती हूं, उसकी छवि को नुकसान पहुंचा. आज भी मैं यह नहीं बताऊंगी कि वह पोस्ट आखिर किसके बारे में थी, क्योंकि मुझे कर्म और भगवान के न्याय पर भरोसा है. सही समय आने पर सबको सच पता चल जाएगा."

How Rumours Started: कैसे शुरू हुई थीं अफवाहें?

रविवार को आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, "मुझे कई बार धोखा मिला, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा. आज भी यकीन नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ाने के बाद. जो भी अफवाहें उसके बारे में सोशल मीडिया पर चल रही हैं, वे सब सच हैं." इन पोस्ट्स के वायरल होते ही लोगों ने मान लिया कि आकृति, पृथ्वी शॉ की बात कर रही हैं. हालांकि बाद में उन्होंने सिर्फ कई लोगों ने मेरी बात गलत समझ ली लिखकर इशारा दिया कि उनकी पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया है.


ये भी पढ़ें: कौन हैं रोहन ठक्कर? अर्जुन कपूर के बने जीजा, अंशुला ने मंडप में रखी मां की तस्वीर, जान्हवी-खुशी ने सिंदूर की कराई रस्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >