गौरव और मैं तलाक ले रहे… ‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ की टूटी शादी, पत्नी आकांक्षा बोलीं- कपल जैसा फील नहीं होता

‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. आकांक्षा के मुताबिक अब दोनों को लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए सही पार्टनर नहीं हैं.

‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने पहले ही एपिसोड बताया कि वह और गौरव खन्ना अब अलग होने जा रहे हैं. आकांक्षा ने कहा कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा की इस बात ने शो की होस्ट फराह खान को भी हैरान कर दिया.

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna Getting Divorce: आकांक्षा चमोला बोलीं- ‘गौरव और मैं तलाक ले रहे हैं’

‘लॉक अप 2’ में बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा, “गौरव खन्ना और मैं तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. अभी तक लोगों को इस बारे में पता नहीं था.” ये फैसला हमने साथ मिलकर लिया है. पिछले एक साल से हम इस बारे में बात कर रहे थे.” उनकी यह बात सुनकर फराह खान भी कुछ पल के लिए चौंक गई.

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna Divorce Reason: आखिर क्यों टूट रही है गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादी?

आकांक्षा ने साफ किया कि उनके और गौरव के बीच कोई लड़ाई या कड़वाहट नहीं है. आकांक्षा ने कहा, “हमारे बीच कुछ भी बुरा नहीं है. हम आज भी बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. हमारी जिंदगी से उम्मीदें और चाहतें अलग हैं.” उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने भी उन्हें कुछ समय अलग रहने की सलाह दी थी ताकि शायद दूरी उन्हें एक-दूसरे की अहमियत समझा सके.

‘अब कपल जैसा फील नहीं होता’

आकांक्षा ने बताया कि उनके रिश्ते में दिक्कतें तब से शुरू हुईं जब गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बने थे. उन्होंने कहा, “ये सब ‘बिग बॉस 19’ के समय से चल रहा है. हमारे परिवार वालों ने कहा था कि कुछ समय अलग रहकर देखो. कई बार दूरी से रिश्ते की अहमियत समझ आती है. लोगों को लगता था कि हम फिर साथ हो जाएंगे, लेकिन अब हमें कपल जैसा फील नहीं होता.”

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna Marriage: 2016 में हुई थी शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी. गौरव ने ‘अनुपमा’ जैसे शो से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, जबकि आकांक्षा भी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ‘अनुपमा’ में लौटेंगे अनुज कपाड़िया? गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >