Akanksha Chamola Reveals Divorce In Lock Upp: रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के प्रीमियर में उस वक्त सभी हैरान रह गए जब एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि वह और उनके पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना अब तलाक लेने जा रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी आगे की जिंदगी कैसे बितानी चाहती है.
Akanksha Talks About Moving On: “अब मैं अपनी जिंदगी को एक्सप्लोर करना चाहती हूं”
शो के दूसरे एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपनी रिलेशनशिप और आगे की जिंदगी को लेकर बात की. जब श्रेया कालरा ने उनसे पूछा कि क्या वह दोबारा प्यार में पड़ना चाहती हैं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैं इतनी जल्दी फिर से प्यार में नहीं पड़ना चाहती. मैं खुद को समय देना चाहती हूं. मेरी शादी बहुत कम उम्र में, सिर्फ 24 साल में हो गई थी. मैंने जिंदगी में ज्यादा कुछ एक्सप्लोर या एंजॉय नहीं किया. अब 10 साल तक अच्छे रिश्ते में रहने के बाद मुझे अपने लिए समय मिला है, इसलिए मैं अभी किसी नए रिश्ते में नहीं जाना चाहती.
आकांक्षा चमोला ने कहा- हमारे बीच लड़ाई नहीं, लेकिन सोच अलग है
शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने कहा था, “मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात अब तक सार्वजनिक नहीं थी. हमारे रिश्ते में कोई बुराई नहीं है. लेकिन हम दोनों की जिंदगी और भविष्य को लेकर सोच काफी अलग है. शायद इसलिए हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं.” फिलहाल गौरव खन्ना की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. गौरव इन दिनों रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं.
Lock Upp Contestants: ‘लॉक अप 2’ में दिख रहे हैं कई बड़े चेहरे
इस बार शो में सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, रियाज अली, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और नए एपिसोड शनिवार से बुधवार रात 8 बजे आते हैं.
यह भी पढ़ें– ‘लॉक अप’ में तलाक का खुलासा कर सुर्खियों में आई आकांक्षा चमोला, नहीं जानते तो जानिए गौरव खन्ना की पत्नी कौन हैं
यह भी पढ़ें– गौरव और मैं तलाक ले रहे… ‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ की टूटी शादी, पत्नी आकांक्षा बोलीं- कपल जैसा फील नहीं होता
