Panchayat 3 की ग्रैंड सक्सेस के बाद दर्शक जल्द लेंगे सीजन 4 और 5 का मजा, जितेंद्र कुमार के सहायक ने किया खुलासा

1 / 1
Panchayat 3 की ग्रैंड सक्सेस के बाद दर्शक जल्द लेंगे सीजन 4 और 5 का मजा, जितेंद्र कुमार के सहायक ने किया खुलासा
फुल स्क्रीन में देखें

Panchayat

Panchayat 3: पंचायत सीजन 3 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फुलेरा गांव की चहल-पहल सभी को पसंद आई. अब चंदन रॉय ने खुलासा किया कि वेब सीरीज के औ�� सीजन पाइपलाइन में हैं. दर्शक जरूर इसका लुत्फ उठाएंगे.

Panchayat 3: अमेजन प्राइम वीडिया की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत सबसे पॉपुलर और पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है, इसकी दमदार कहानी और स्टारकास्ट ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.

Panchayat 3

पंचायत सीजन 3, 28 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. सीरीज की स्क्रिप्ट चंदन कुमार ने लिखी थी और इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है.

Panchayat 3

हाल ही में, पंचायत में विकास की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंदन रॉय ने पंचायत के अपकमिंग सीजन के बारे में खुलकर बातें की. उन्होंने बताया कि दर्शकों एंटरटेनमेंट का और कितना डोज देखने को मिलेगा.

Also Read- Panchayat 3 के अगर हैं फैन, तो इन वेब सीरीज को भी OTT पर जरूर देखें… हंसी के साथ मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Panchayat 3

पंचायत स्टार चंदन रॉय ने खुलासा किया कि वेब सीरीज के और सीजन पाइपलाइन में हैं. उन्होंने कहा कि सीरीज को हर कोई कहानी के लिए याद रखेगा. उन्होंने कहा कि पंचायत सीजन 5 जरूर होगा और लोग इसका लुत्फ उठाएंगे.

Panchayat 3

कुछ दिन पहले निर्देशक दीपक ने खुलासा किया था कि पंचायत 4 और 5 बनाने की तैयारी चल रही हैं. निर्देशक ने यह भी कहा कि उन्होंने सीजन के तीन से चार एपिसोड लिखे हैं और चार और पांच बनाने के बारे में सोचा है.

Panchayat 3

खैर, पंचायत सीजन 3 में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Also Read- Panchayat 3 की रिंकी ने एक्ट्रेस बनने के लिए परिवार से बोला था झूठ, ग्लैमरस तसवीरों से नहीं हटेगी नजरें

Panchayat 3

पंचायत एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी को बताती है, जो उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव में पंचायत सचिव का पद संभालता है.

Also Read- Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >