धुरंधर की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब निर्देशक आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट असम के महान योद्धा और अहोम सेना के वीर सेनापति लचित बोरफुकन की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित हो सकती है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हिंट दिया है.
असम के सीएम ने की आदित्य धर की तारीफ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक फेसबुक लाइव के दौरान निर्देशक आदित्य धर की तारीफ की. उन्होंने कहा, "फिल्म धुरंधर को शानदार सफलता मिली है. इसके निर्देशक आदित्य धर आज के दौर के सबसे चर्चित और प्रतिभाशाली फिल्ममेकर्स में से एक हैं."
Will Aditya Dhar Make Film On Heroic Saga Of Borphukan: बोरफुकन की वीरगाथा पर क्या आदित्य धर बनाएंगे फिल्म
उन्होंने आगे कहा कि लचित बोरफुकन की वीरगाथा को दुनिया तक पहुंचाने के लिए एक हिंदी फिल्म बनाई जानी चाहिए. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर आदित्य धर के साथ शुरुआती बातचीत सकारात्मक रही है और अगस्त में उनके असम आने की संभावना है, जहां फिल्म की रूपरेखा पर आगे चर्चा होगी. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर किसी वजह से आदित्य धर इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर पाते हैं, तब भी यह प्रोजेक्ट रुकेगा नहीं. उन्होंने कहा, "यदि आदित्य धर इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर पाते, तो हम दूसरे निर्देशकों से बात करेंगे. हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि लचित बोरफुकन पर एक भव्य बायोपिक हर हाल में बने."
Assam Government Major Initiative: असम सरकार की ये है बड़ी पहल
यह बायोपिक असम सरकार की उस बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसके जरिए राज्य के महान ऐतिहासिक नायकों की कहानियों को फिल्मों के माध्यम से दुनिया के सामने लाने की तैयारी की जा रही है. 10 जुलाई को पेश किए गए 2026-27 के बजट में सरकार ने लचित बोरफुकन और स्वतंत्रता सेनानी कुशल कोंवर के जीवन पर आधारित फिल्मों को सहयोग देने की घोषणा की थी.
Who was Lachit Borphukan: कौन थे लचित बोरफुकन
लचित बोरफुकन को असम के महान योद्धाओं और सैन्य रणनीतिकारों में गिना जाता है. उन्होंने 1671 में हुए सरायघाट के युद्ध में अपने नेतृत्व और साहस के दम पर मुगल सेना को कड़ी टक्कर देते हुए असम की सफलतापूर्वक रक्षा की थी. उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. यही वजह है कि हर साल लचित दिवस मनाकर उनके योगदान को याद किया जाता है.
ये भी पढ़ें: भारत में ब्लॉकबस्टर... फिर भी जापानी दर्शकों को क्यों पसंद नहीं आई 'धुरंधर'? एक्सपर्ट्स ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: क्या ' Dhurandhar 3' आने वाली है? Dhurandhar 2 के क्लाइमैक्स का पूरा सच
