थिएटर में मिस हो गई 'Cocktail 2'? जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर और कब होगी स्ट्रीम

सिनेमाघरों में ₹147 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' अब OTT पर कदम रख चुकी है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. जानें फिल्म की स्टार कास्ट, कहानी के दिलचस्प मोड़ और इसके बॉक्स ऑफिस सफर से जुड़ी हर अहम जानकारी.

Cocktail 2 OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब दो महीने बाद शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' अब OTT पर आ चुकी है. रिलीज के समय फिल्म को मिली-जुली से लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थीं, लेकिन बाद में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया.

When and Where to Watch Cocktail 2: कब और कहां देखें?

'कॉकटेल 2' 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसकी जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स (Netflix) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 

"दो लोग एक कपल होते हैं और तीन लोग एक कॉकटेल. 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर 'कॉकटेल 2' देखें."

What is Film's Story: क्या है फिल्म की कहानी?

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के किरदारों की कहानी दिखाती है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं. सिसिली में छुट्टियां मनाने के दौरान उनकी मुलाकात दीया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव आते हैं। दोस्ती, प्यार, भरोसा और कमिटमेंट की परीक्षा के बीच कहानी आगे बढ़ती है.

Cocktail 2 Theatrical Run: थिएटर में कैसा रहा फिल्म का सफर?

'कॉकटेल 2' 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को आलोचकों से खास सराहना नहीं मिली. Sacnilk के अनुसार 'कॉकटेल 2' ने 108,044 शो में कुल ₹147.69 करोड़ (भारत में ग्रॉस: ₹113.69 करोड़, विदेश में: ₹34.00 करोड़) की ग्रॉस कमाई और ₹95.46 करोड़ की नेट कमाई की है.

समीक्षकों का मानना था कि फिल्म की कहानी में गहराई की कमी थी, इसकी रफ्तार धीमी थी और महिला किरदारों को पर्याप्त मजबूती नहीं दी गई कई रिव्यू में कहा गया कि फिल्म देखने में आकर्षक है, लेकिन भावनात्मक रूप से उतना प्रभाव नहीं छोड़ती.

इसके बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. भारत में इसने पहले दिन ₹13 करोड़ (नेट) की कमाई की और पहले वीकेंड में ही ₹47 करोड़ का कारोबार कर लिया। हालांकि फिल्म को लेकर लोगों के बीच उम्मीद के मुताबिक चर्चा नहीं हुई, फिर भी 'कॉकटेल 2' ने भारत में ₹100 करोड़ और विदेशों में 3.7 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की. सिनेमाघरों में अपना रन पूरा करने तक फिल्म का दुनियाभर का कलेक्शन ₹147 करोड़ पहुंच गया। 14 अगस्त तक यह साल 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है.

About Cocktail 2 Film: 'कॉकटेल 2  के बारे में

'कॉकटेल 2' साल 2012 में रिलीज हुई होमी अदजानिया की हिट फिल्म 'कॉकटेल' की अगली कड़ी (स्पिरिचुअल सक्सेसर) है. पहली फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों, दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’, सामंथा की ‘मां इनती बंगाराम’ ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें बाकी फिल्मों का हाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >