आदिल की फैमिली ने अभी तक राखी सांवत को नहीं माना है बहू, ड्रामा क्वीन के पति ने किया चौंकाना वाला खुलासा

राखी सावंत के पति आदिल खान ने कहा है कि उनके परिवार ने अभी तक राखी को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया है. वह पूरी तरह मनाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि बीते दिनों आदिल ने राखी संग शादी की बातों का खंडन किया था.

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. एक्ट्रेस ने जहां पूरी दुनिया के सामने अपनी शादी कुबूल कर ली थी. वहीं आदिल बीते कुछ दिनों से लगातार अपनी शादी छुपा रहे हैं थे. हालांकि अब उन्होंने भी कहा कि हां राखी और मैंने शादी की है. अब वह मेरी पत्नी हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार ने अभी तक राखी को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया है.

आदिल ने कही ये बात

आदिल ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, “हां, राखी और मैं शादीशुदा हैं. हम एक साथ रह रहे हैं और खुश हैं.” यह पूछे जाने पर कि क्या उनके परिवार ने राखी को स्वीकार किया है, उन्होंने कहा, “वो प्रक्रिया अब भी चल रही है. इसमें कुछ समय लगेगा.” रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आदिल ने पहले राखी से शादी करने की खबरों का खंडन किया था, क्योंकि उनके परिवार ने उनके साथ “मेल-मिलाप” नहीं किया है.

https://www.instagram.com/p/CnWkVdELvR2/?hl=en
राखी और आदिल की शादी की फोटो

राखी और आदिल की शादी का सर्टिफिकेट पकड़े हुए एक तस्वीर ऑनलाइन लीक होने के कुछ घंटों बाद, एक्ट्रेस ने शादी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, “आखिरकार, मैं बहुत उत्साहित हूं और शादी कर ली है, मेरा प्यार आपके लिए फॉरएवर अनकंडीशनल लव आदिल है.” बाद में राखी ने मीडिया के सामने भी शादी की बात कुबूल की. उन्होंने कहा कि मैंने और आदिल ने सात महीने पहले ही शादी कर ली थी. बस किसी कारण से इसे छुपाया हुआ था.

https://www.instagram.com/p/CnW3mvxKlir/?hl=en
Also Read: आदिल संग निकाह के बाद राखी सावंत ने बदला अपना नाम, एक्ट्रेस के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा
राखी के भाई ने कही थी ये बात

हाल ही में, राखी के भाई राकेश ने आदिल के साथ अपनी बहन की शादी के बारे में खुलकर बात की. जूम को दिए एक इंटरव्यू में राकेश ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है और कहा कि यह पति-पत्नी के बीच की निजी बात है. उन्होंने यहां तक​ कहा कि अगर राखी ने ऐसा कुछ किया है, तो उन्होंने कदम उठाने से पहले जरूर सोचा होगा. बता दें कि राखी सावंत की पहले रितेश राज से शादी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >