Kareena Kapoor Khan को यूनिसेफ इंडिया का नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया

Kareena Kapoor Khan: यूनिसेफ (भारत) ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना नया राष्ट्रीय दूत नियुक्ति किया.

Kareena Kapoor Khan: 2014 से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की भारत इकाई से जुड़ीं करीना कपूर प्रत्येक बच्चे के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता के अधिकार को आगे बढ़ाने में गैर-लाभकारी संगठन का समर्थन करेंगी.

ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर करीना कपूर बोलीं- यह बेहद सम्मान की बात

ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर करीना कपूर ने कहा, इस दुनिया की भावी पीढ़ी यानी बच्चों के अधिकारों जितनी महत्वपूर्ण कोई अन्य चीज नहीं है. अब भारत के राष्ट्रीय दूत के रूप में यूनिसेफ के साथ अपना जुड़ाव जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है.

Also Read: फिर दिखेगी करीना कपूर-तब्बू और कृति सेनन की तिकड़ी, रिया कपूर ने क्रू 2 को लेकर कही ये बात

मैं सभी बच्चे को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए काम करूंगी

यूनिसेफ इंडिया के नए राष्ट्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त होने पर, करीना कपूर खान ने कहा, मैं इस पद को पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैंने दस साल इंतजार किया और अथक प्रयास किया. मैंने बहुत मेहनत की है. आखिरकार मुझे यह उपलब्धि मिल गई. मैं इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं. उन्होंने आगे कहा, निश्चित रूप से मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिल गई है, जिसे मैं पूरे दिल से स्वीकार करता हूं. करीना कपूर खान ने कहा, यह सुनिश्चित करना कि भारत के कोने-कोने में हर बच्चा चाहे कितना भी कमजोर क्यों न हो, वह जहां भी हो, चाहे वह कोई भी हो. जब मैं हर एक बच्चे के बारे में बात कर रही हूं, तो उसमें लड़का और लड़की की बात नहीं आती है. मैं हर एक बच्चे को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए काम करूंगी.

Also Read: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई करीना कपूर की फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >