Drishyam 2 में क्यों हुई थी अक्षय खन्ना की कास्टिंग, निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया खुलासा

अभिषेक पाठक ने खुलासा किया है कि उन्होंने दृश्यम 2 बनाने में काफी मेहनत की थी. फिल्म में और ज्यादा थ्रिल और जबरदस्त मोड़ जोड़ने के लिए अक्षय खन्ना की एंट्री करवाई.

मोहनलाल स्टारर “दृश्यम 3” का मलयालम वर्जन आखिरकार दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. लंबे इंतजार के बाद इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का नया चैप्टर दर्शकों के सामने आया है. फिल्म के हिंदी वर्जन भी काफी पॉपुलर हुए थे. इसमें अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार हैं. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. दोनों पार्ट सुपरहिट रही है. अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने बताया कि मलयालम “दृश्यम 2” को हिंदी दर्शकों के मुताबिक ढालना आसान नहीं था.

दृश्यम 2 बनाने में आई चुनौती पर क्या बोले अभिषेक पाठक

अभिषेक ने जूम संग बात करते हुए कहा कि उन्होंने इसे किसी चुनौती की तरह नहीं देखा, लेकिन हिंदी ऑडियंस की पसंद को समझने में काफी समय लग गया. अभिषेक के मुताबिक जब उन्होंने मलयालम फिल्म देखी तो उन्हें उसकी ओरिजनल कहानी काफी पसंद आई, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म को अलग अंदाज में पेश करना जरूरी था. इसी वजह से उन्होंने स्क्रिप्ट पर लगभग डेढ़ साल तक काम किया.

दृश्यम 2 में क्यों हुई थी अक्षय खन्ना की एंट्री

अभिषेक ने यह भी खुलासा किया कि हिंदी वर्जन में कई बदलाव जानबूझकर किए गए थे. उन्होंने मलयालम फिल्म के कुछ हिस्सों और सबप्लॉट्स को हटाया और अपनी तरफ से नए एंगल जोड़े. खास तौर पर अक्षय खन्ना का किरदार हिंदी फिल्म में नया था, जो मलयालम वर्जन में मौजूद नहीं था. उन्होंने कहा कि पुलिस वाले का ट्रैक पहले से था, लेकिन वह ऑडियंस के लिए उसे ज्यादा दिलचस्प और अलग बनाना चाहते थे. यही कारण था कि कई नए सीन जोड़े गए ताकि फिल्म ज्यादा थ्रिलिंग लगे.

तब्बू की एंट्री पर क्या बोले थे अभिषेक पाठक

हाल ही में अभिषेक ने दृश्यम 3 में तब्बू की वापसी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि भले ही दर्शकों को लगता है कि मीरा की कहानी सैम की अस्थियों के विसर्जन के साथ समाप्त हो गई है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ जानना बाकी है. बता दें कि अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ‘दृश्यम 3’ में अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे. अभिषेक ने स्क्रिप्ट के लिए आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर काम किया है. फिल्म का निर्माण आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और स्वयं पाठक कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >