Indian Idol 13: शो इंडियन आइडल पर फूटा ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल का गुस्सा! ये है वजह

1 / 1
Indian Idol 13: शो इंडियन आइडल पर फूटा ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल का गुस्सा! ये है वजह
फुल स्क्रीन में देखें

Indian Idol 13: शो इंडियन आइडल पर फूटा ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल का गुस्सा! ये है वजह

साल 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ में अनु अग्रवाल थी. इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया था और लोग उनके दीवाने हो गए थे. हाल ही में रियलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 13’ में नजर आई थी. शो का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की है.

हाल ही में इंडियन आइडल 13 में फिल्म आशिकी को लेकर स्पेशल एपिसोड किया गया. इसमें फिल्म के लीड कैरेक्टर राहुल रॉय, अनु अग्रवाल, दीपिका तिजोरी और सिंगर कुमार सानू बतौर गेस्ट बनकर आए. शो में कंटेस्टेंट ने उनसे जुड़े गाने गाए.

इंडियन आइडल 13 को लेकर अनु अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर की. अनु अग्रवाल ने इंडिया.कॉम से बातचीत में कहा वो आशिकी फिल्म के को-स्टार राहुल के बगल में बैठी थी, लेकिन उन्हें शो में ज्यादा दिखाया नहीं गया.

अनु अग्रवाल ने कहा कि, शुक्र है कि वह सन्यासी हैं और उनमें अहंकार नहीं है, लेकिन इससे उन्हें दुख होता है. वो टेड टॉक स्पीकर है. वह अनु अग्रवाल फाउंडेशन (एएएफ) भी चलाती हैं और उन्हें आत्म निर्भर भारत पुरस्कार भी मिला है.

अनु अग्रवाल ने कहा कि, वह शो में सभी प्रतिभाशाली गायकों से मिली और सबसे बातें भी की. लेकिन ये एपिसोड में नहीं दिखाया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं किसी का डिफेंड नहीं कर रही. वो इसके लिए किसी को दोष नहीं देना चाहती.

अनु अग्रवाल को फिल्म आशिकी से काफी लोकप्रियता मिली थी. इस फिल्म के बाद उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >