Aarya से लेकर Criminal Justice तक, हॉटस्टार पर देखें ये धांसू थ्रिलर वेब सीरीज

1 / 1
Aarya से लेकर Criminal Justice तक, हॉटस्टार पर देखें ये धांसू थ्रिलर वेब सीरीज
फुल स्क्रीन में देखें

aarya

थ्रिलर फिल्में और सीरीज दर्शकों की पसंदीदा हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी कहानी हमारे रोंगटे खड़े कर देती है और हमें अपनी सीटों से बांधे रखती है. अगर आप भी बेहतरीन थ्रिलर सीरीज देखने की तलाश में हैं, तो आइये बताते हैं कि आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर क्या देख सकते हैं.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसपर आपको कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज मिल जाएंगे. अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर कुछ मजेदार क्राइम थ्रिलर ढूंढ़ रहे हैं, तो आइये आपको बताते हैं कि आप क्या देख सकते हैं.

Criminal justice

क्रिमनल जस्टिस
विक्रांत मैसी स्टारर वेब सीरीज, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ एक मीडिल क्लास परिवार के लड़के आदित्य शर्मा की कहानी है. आदित्य पेशे से एक टैक्सी ड्राइवर होता है, जो सनाया रथ नाम की एक लड़की के साथ वन नाइट स्टैंड करता है. हालांकि तब मुसीबत में आ जाता है, जब सुबह शनाया की लाश मिलती है. ये थ्रिलर आपके रोंगटे खड़े कर देगी. इसे जरूर एंजॉय करें.

Aarya

आर्या
सुष्मिता सेन स्टारर आर्या’ हॉटस्टार की टॉप रेटेड सीरीज में से एक है. यह वेब सीरीज आर्या सरीन के इर्द-गिर्द घूमती है, उसका पति अवैध बिजनेस में शामिल होता है और एक दिन उसकी हत्या कर दी जाती है. जिसके बाद आर्या अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती है.

The night manager

द नाइट मैनेजर
आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला स्टारर, ‘द नाइट मैनेजर‘ की कहानी आपको एंटरटेनमेंट के रोलर-कोस्टर राइड पर लेकर जाएगी.

The night manager

सीरीज पूर्व भारतीय नौसेना लेफ्टिनेंट शांतनु सेनगुप्ता के इर्द-गिर्द घूमती है. जब रोहिंग्या नरसंहार चल रहा था तब वह ढाका के एक लक्जरी होटल में नाइट मैनेजर के रूप में काम कर रहा था.

Special ops

स्पेशल ऑप्स
‘स्पेशल ऑप्स’ हॉटस्टार पर एक थ्रिलर वेब सीरीज है, जो रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के एक व्यक्ति हिम्मत सिंह के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश पर आतंकवादी हमलों के पैटर्न तैयार करता है और अनुमान लगाता है कि यह एक ही मास्टरमाइंड का काम है.

Kerela crime files

केरल क्राइम फाइल्स
‘केरल क्राइम फाइल्स’ केरल के लॉज में होने वाली एक दिल दहला देने वाली हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जांच सर्कल इंस्पेक्टर कुरियन और सब-इंस्पेक्टर मनोज द्वारा की जाती है. सुराग के नाम पर इंस्पेक्टरों के पास सिर्फ फर्जी पता और पीड़ित का नाम है. देखें कि वे हत्यारे को कैसे पकड़ते हैं.

Also Read- 12th Fail से लेकर Mohabbatein, तक इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में मनाई सिल्वर जुबली, OTT पर जरूर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >