Aamir Khan Film: भारत में आमिर खान की कमाई का मीटर डाउन, लेकिन यहां से आ रही है अरबों की इनकम

आमिर खान की फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हो, फैंस लगातार उनकी फिल्मों को बॉयकॉट कर रहे हैं. हालांकि उनकी फिल्में विदेश में करोड़ों में इनकम कर रही है. एक्टर की कई फिल्मों ने चीन में इतिहास रचते हुए धुआंधार कमाई की है.

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म बॉयकॉट ट्रेंड के चलते भारत में धराशाही हो रही है. उनकी फिल्मों को जिस तरह का रिस्पांस मिला है, वह काफी निराशाजनक है. हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी बुरी तरह फ्लॉप कर गई. फिल्म को देखने के लिए ना के बराबर ऑडियंस थे. जिसके बाद कई शोज को रद्द करना पड़ा. हालांकि दूसरी तरफ विदेशों में आमिर की फिल्म सुपरहिट साबित हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद भी उनकी फिल्में चीन में सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. ये बात हम नहीं कह रहें, बल्कि चीन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है.

आमिर खान की फिल्म विदेश में मचा रही धमाल

चीन में आमिर खान की दंगल ने इतिहास रचा और धुआंधार कमाई की. इस फिल्म ने जहां भारत में महज 387 करोड़ की कमाई की. वहीं चीन में इसने 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़ा तीन वर्षों में चीनी बाजार में रिलीज हुई आठ भारतीय फिल्मों (2784 करोड़ रुपये) के कुल कलेक्शन का लगभग आधा है. वहीं एक्टर की दूसरी बड़ी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने भी इंटरनैशनल स्टर पर तगड़ी कमाई की है. इस फिल्म ने भारत में 57 करोड़ की कमाई की, वहीं चीन में फिल्म ने 900 करोड़ कमाए. इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है, मानों विदेश में अमिर खान की अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है.


Also Read: लाइमलाइट में आने के लिए क्या पैपराजी को पैसे देती है उर्फी जावेद! जानिए कैसी रही एक्ट्रेस की स्ट्रगल लाइफ
आमिर खान की फिल्में मतलब सुपरहिट

आपको बता दें कि पहले आमिर खान की सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पैसा वसूल यानी धमाकेदार होती थी. चाहे वह फिल्म 3 इडियट्स की बात हो या दंगल की ये सभी फिल्म हिट साबित हुई हैं. उनकी फिल्म दंगल ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में 2 हजार करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है. याहू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म दंगल दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था. वहीं गीता फोगाट और बबीता फोगाट की जीवनी पर आधारित थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >